आधार कार्ड में है कोई गलती? अब चक्कर काटना भूल जाइए, UIDAI का 'उदय' करेगा आपकी हर मुश्किल आसान
UIDAI: आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं और जानकारी देने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नई पहल शुरू की है. अब आधार कार्ड होल्डर्स की मदद के लिए ‘उदय’ (Udai) नाम का एक डिजिटल साथी (मस्कॉट) आ गया है, जिसे लोग प्यार से ‘उदय भाई’ भी कह रहे हैं. आइए जानते हैं उदय आपकी कैसे मदद करेगा.
कौन है ‘उदय’ (Udai)?
‘उदय’ UIDAI का आधिकारिक मस्कट और डिजिटल संचार साथी है. इसका मुख्य उद्देश्य आधार सेवाओं को आम लोगों के लिए सरल, सुलभ और समझने में आसान बनाना है. जिस तरह से तकनीकी जानकारी अक्सर जटिल होती है, ‘उदय’ उसे एक ‘नरेटर’ या मार्गदर्शक के रूप में आसान भाषा में समझाता है. देशभर से कई एंट्रीज में से इसका नाम और डिजाएन चुना गया है.
‘उदय’ आपकी इन कामों में करेगा मदद
अगर आप अपना पता, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि अपडेट करना चाहते हैं और समझ नहीं आ रहा कि कैसे करें, तो ‘उदय’ आपको स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया समझाएगा. कई लोग आधार की सुरक्षा को लेकर डरे रहते हैं. ‘उदय’ लोगों को यह समझाता है कि आधार का सुरक्षित उपयोग कैसे करें और धोखाधड़ी से कैसे बचें. इससे आप आधार से जुड़ा कोई भी सवाल कर सकते हैं और यह आपको तुरंत उत्तर देगा.
‘उदय’ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह केवल अंग्रेजी तक सीमित नहीं है. यह हिंदी और दूसरी रीजनल भाषाओं में भी जानकारी उपलब्ध कराता है. अब आपको छोटे-मोटे सवालों के लिए आधार सेंटर की लाइनों में लगने या हेल्पलाइन 1947 पर लंबे समय तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है. ‘उदय’ के जरिए आप मिनटों में अपनी समस्या का हल पा सकते हैं.

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह