आधी रात बड़ा एक्शन : 28 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, मोहन सरकार ने वन महकमे में किया बड़ा फेरबदल
MP IFS Transfer: मध्य प्रदेश के वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. प्रदेश के 28 भारतीय वन अधिकारी (IFS) का तबादला कर दिया गया है. कान्हा नेशनल पार्क, पेंच टाइगर रिजर्व और नौरादेही अभ्यारण्य के अफसरों को हटा दिया गया है. बाघों की मौत के मामले में ये कार्रवाई की गई है.

फील्ड अफसरों का तबादला किया गया
PCCF विभाष कुमार ठाकुर की बदली जिम्मेदारी संरक्षण से रिसर्च एंड डेवलपमेंट में भेजा गया. एपीसीसीएफ अमित कुमार दुबे को संजय टाइगर रिजर्व से पीसीसीएफ ऑफिस में पदस्थ किया गया है. पीसीसीएफ और सीएफ स्तर के अधिकारियों के तबादले हुए हैं. कई फील्ड अफसरों को मुख्यालय में पदस्थ किया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
साल 2004 बैच के IFS प्रफुलनीरज गुलाबराव फुलझेले का मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ, भोपाल से मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के मुख्य वन संरक्षक के पद पर तबादला किया गया है. मस्तराम बघेल को जबलपुर वन वृत्त, कमल अरोरा को छिंदवाड़ा वन वृत्त, मधु व्ही राज को बैतूल वन वृत्त, आलोक पाठक को उज्जैन वन वृत्त, बासु कन्नौजिया को खंडवा वन वृत्त और क्षितिज कुमार को भोपाल वन वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके साथ ही इंदौर, कटनी, रतलाम, सिवनी, डिंडोरी, उमरिया, ग्वालियर, छतरपुर और बालाघाट के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. तबादला का आदेश अपर सचिव राजेश बाथम की ओर से जारी किया गया है. तबादले का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित
समर्थ सिंह अस्पताल पहुंचा, ट्विशा केस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त