उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा : जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
भोपाल : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों का उद्देश्य है कि विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुँचे। उप मुख्यमंत्री देवड़ा मल्हारगढ़ में 9 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के भूमि पूजन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आज शासन की योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुँच रहा है और व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एक वर्ष की समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान भी किया।
उन्होंने बताया कि संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के निर्माण से मल्हारगढ़ क्षेत्र की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार आएगा। तहसील से संबंधित सभी विभाग एक ही परिसर में संचालित होने से सेवाओं की पारदर्शिता, दक्षता और त्वरित निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। राजस्व, नामांतरण, सीमांकन, प्रमाण-पत्र सहित अन्य जनोपयोगी सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
किसानों से जुड़े राजस्व प्रकरणों—खसरा-खतौनी, सीमांकन, नामांतरण एवं फसल बीमा—का शीघ्र निराकरण संभव होगा। भूमि विवादों के समाधान के लिए एकीकृत व्यवस्था विकसित होने से किसानों और ग्रामीणों को विशेष सुविधा मिलेगी।
नवीन भवन में आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आधुनिक डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, ऑनलाइन सेवाएं और आधारभूत संरचनाएं उपलब्ध होने से ई-गवर्नेंस को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा कर संरचना को सरल बनाते हुए जनता को अधिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के निर्माण से नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त होंगी तथा अधिकारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार