दिल्ली विधानसभा में क्यों लगे अरविंद केजरीवाल माफी मांगो के नारे
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि स्पीकर को आधे घंटे के लिए सदन को स्थगित करना पड़ा है। बीजेपी नेताओं ने सदन के अंदर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल माफी मांगो के नारे लगाए जिससे विधानसभा के अंदर माहौल गरमा गया। शिक्षा मंत्री आशीष सूद सहित तमाम विधायकों का कहना है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी आप ने कुत्तों की गिनती के लिए सरकारी टीचरों की नियुक्ति को लेकर झूठ फैलाया, जबकि ऐसा कोई सर्कुलर जारी नहीं हुआ है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री सूद ने दिल्ली विधानसभा शुरू होने से पहले ही कुत्तों की गिनती के लिए सरकारी टीचरों वाले मामले पर बात की थी। सूद ने सोमवार को पूर्व सीएम केजरीवाल को पत्र भी लिखा था। इसके बाद मंगलवार को विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायक मुखर हो गए। सब सदन के बाहर बैनर लिए नारेबाजी जारी है। कुत्ते के मामले को लेकर झूठ फैलाने के लिए उनसे माफी मांगने को कहा जा रहा है।
शिक्षा मंत्री सूद ने कहा कि केजरीवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मैंने सर्कुलर पढ़कर बताया था। मैंने कहा था कि सर्कुलर में अगर कहीं भी शिक्षक के लिए कुत्तों की गिनती के बारे में लिखा हो तब मैं माफी मागूंगा। वह कोई साक्ष्य नहीं दिखा सके। उन्होंने इस मुद्दे को उठाना बंद कर दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर सरकार को बदनाम किया जा रहा है इसलिए मैंने उनसे कहा है कि लोगों के बीच विषय को लेकर भ्रम न फैलाएं। एक पार्टी के राष्ट्रीय मुखिया झूठ बोल रहे हैं।

ममता बनर्जी के बयान पर हंगामा, देशद्रोह का मुकदमा और गिरफ्तारी की मांग
मदर नेचर की गोद में सुरक्षित बचपन: चंबल ने फिर साबित किया क्यों है वह घड़ियालों का असली घर
सिंघार-पटवारी की जुगलबंदी को खड़गे का 'थपकी' संदेश, सीनियर नेताओं की मौजूदगी पर सस्पेंस
आयुषी शेखावत की खूबसूरती के चर्चे, युवाओं की नई क्रश बनीं
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, चुनावी बिगुल फूंका
रसोई गैस पर सरकार की बड़ी मेहरबानी: 10 करोड़ से अधिक परिवारों को मिल रहा ₹587 तक सस्ता सिलेंडर, बजट को मिला सहारा
क़ेशम द्वीप पर ईरान की मिसाइल तैयारी, क्षेत्र में बढ़ी चिंता
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका: कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में ये हैं आज के रेट
तेलंगाना: हैदराबाद का हेलमेट बाजार आग की चपेट में, दमकल जवान सक्रिय
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान, HIV मामलों पर नहीं घबराने की सलाह