नहीं रुक रहा सतना में खून का सौदा, स्टिंग ऑपरेशन में पकड़े गये 2 दलाल
सतना: खून की दलाली कर रहे 2 और युवकों को सिटी एसडीएम राहुल सिलाडिया ने स्टिंग ऑपरेशन कर शनिवार को रंगे हाथ पकड़ा है. पुलिस की मदद से पकड़े गए दलालों को सिटी कोतवाली भेज दिया गया है. ये युवक 4 हजार रुपए में एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था करवाने को तैयार हुए थे. एडीएम ने योजना के अनुसार दोनों को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया है. अब पुलिस दलाल से यह जानने की कोशिश कर रही है कि खून सप्लाई करने का पूरा खेल कहां से संचालित हो रहा है और इसके पीछे कौन है.
सतना में खून की दलाली जारी
हाल ही में जिला अस्पताल सतना में थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाए जाने का मामला उजागर हुआ था. इस मामले के सामने आने के बाद से मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में हड़कंप मच गया है. पुलिस और प्रशासन लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है. इसी सिलसिले में एसडीएम शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. शनिवार को एसडीएम ने पुलिस की मदद से स्टिंग ऑपरेशन कर दूसरे दलाल को जिला चिकित्सालय के बाहर से पकड़ा है. वहीं, गुरुवार को भी एसडीएम ने खून के दलाल सहित 3 लोगों को पकड़ा था.
एसडीएम ने पकड़े खून के दलाल
खून के दलालों के रैकेट का खुलासा लगातार होता ही जा रहा है. बीते 18 दिसंबर 2025 को जिला अस्पताल में एसडीएम राहुल सिलाडिया ने ब्लड दलाल को पकड़ने के लिए अपने मोबाइल में नोटों के सीरियल नंबर का वीडियो बना लिया. इसके बाद उन्होंने नकली ब्लड खरीदार को दलाल के पास खून खरीदने के लिए को भेजा. नकली खरीदार जिला अस्पताल के बाहर चाय की दुकान के पास दलाल से मिला और ब्लड देने की बात तय हुई. इसके बाद एसडीएम ने योजना के मुताबिक पुलिस की मदद से दलाल सहित 3 लोगों को पकड़ा था.
फिल्मी अंदाज में पकड़ाए खून के सौदागर
शनिवार को फिर से सिटी एसडीएम राहुल सिलाडिया ने पुनः अपने मोबाइल फोन में 500 रुपए के नोटों का वीडियो बनाया और फिर उसे दलाल तक पहुंचाने के लिए संबंधित व्यक्ति को 4000 रुपए दिए. जिसके बाद व्यक्ति ने रक्त सप्लाई करने वाले दलाल को फोन किया. दलाल के बताए अनुसार व्यक्ति ब्लड दलाल से मिलने सर्किट हाउस के पास पहुंचा, जहां उस व्यक्ति से ब्लड दलाल मिला और तय बात के मुताबिक व्यक्ति ने दलाल को 4000 रुपए दिए. जैसे ही दलाल पैसे लेकर बाइक पर बैठा.
पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
पीछे से एसडीएम और पुलिस ने उसे धर दबोचा. उसके पास से वही 500 के 8 नोट बरामद हुए. इसके बाद एसडीएम ने उसे पकड़कर थाने भेजा दिया. वहीं, पकड़े गये युवक के मुताबिक एक और युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से हिरासत में लिया है. उसे भी कोतवाली थाना भेजा गया. पकड़े गए ब्लड के दलालों को सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. वहीं, दोनों दलालों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
जाल बिछाकर पुलिस ने दलालों को पकड़ा
इस मामले में सिटी एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बताया कि "बीते दिन तीन ब्लड के दलाल पकड़े गए थे. उन्हीं पकड़े गए दलालों से मिले मोबाइल पर फोन करके आज शनिवार को फिर उसी प्रकार से स्टिंग ऑपरेशन कर 2 दलालों पकड़ा और पूछताछ की जा रही है. आज एक शख्स को सर्किट हाउस के पास से पकड़ा और दूसरे को जिला अस्पताल से पकड़ा है. दूसरा दलाल अस्पताल में ब्लड पहुंचाने आया था. उसी वक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया."

चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
खुशियों के बीच हिंसा, शादी समारोह में चली धारदार हथियार