मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ दौरा...साल के आखिरी दिन हिंदू महासम्मेलन से गूंजेगा प्रदेश, जानें क्या है पूरा शेड्यूल
Chhattisgarh: RSS प्रमुख मोहन भागवत 31 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. जहां वे अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में आयोजित विशाल हिंदू महासम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे.
इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है.
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात और बैठने की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं. सम्मेलन के सुचारु संचालन के लिए हिन्दू सम्मेलन समिति की टीम तैनात रहेगी. आयोजन समिति की ओर से सभी सनातनी और हिंदू भाई-बहनों से आग्रह किया गया है कि वे इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। साथ ही, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व पहुंचने की अपील की गई है.

होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास