रायपुर में FDA की छापेमारी, नकली दवाइयों की 3 मिली अमानक कर दी गई जब्त
रायपुर | छत्तीसगढ़ में नकली दवाईयों के खिलाफ FDA ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर में संदिग्ध दवाओं की खेप जब्त की गई है. वहीं जांच में 3 दवाईयां नकली व अमानक पाई गईं. इसके पहले नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट से दवाईयों की खेप मिली थी. जानकारी के मुताबिक, ये दवाईयां इंदौर से रायपुर लाई जा रही थी. इसके बाद पूरे प्रदेश में जांच जारी है |
नकली दवाओं के खिलाफ FDA की कार्रवाई
दरअसल, FDA को सूचना मिली थी कि नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, गोगांव (रायपुर) में इंदौर से भेजी गई दवाओं की एक खेप को लेने कोई नहीं पहुंच रहा है और उसके नकली होने की आशंका है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए औषधि-प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत निरीक्षण दल गठित किया गया |
संदिग्ध दवाइयों की खेप जब्त
निरीक्षण के दौरान जब परिवहन दस्तावेज (बिल्टी) और दवाओं की जांच की गई तो बड़ा खुलासा हुआ. बिल में जिन दवाओं का उल्लेख था, वे पैकेट में मौजूद ही नहीं थी. इसके बजाय वहां तीन अन्य प्रकार की दवाएं पाई गईं. मौके पर ही सभी दवाओं के नमूने चार-चार भागों में लेकर शेष मात्रा जब्त कर ली गई और नमूनों को राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी (रायपुर) भेजा गया |

लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा