अनुपूरक बजट पेश, विजन-2047 पर बहस; शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने मचाया हंगामा
17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का समापन हो गया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सत्र के समापन पर जानकारी देते हुए बताया कि सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की गईं. सत्र के पहले दिन कार्यवाही पुराने विधानसभा भवन में हुई, जबकि दूसरे कार्यदिवस से नई विधानसभा में कार्यवाही शुरू की गई |
शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट पेश, विजन-2047 पर हुई चर्चा
एक ही सत्र का 2 अलग-अलग भवनों में आयोजन होना छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ, जिसे अध्यक्ष ने यादगार और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. डॉ. रमन सिंह ने बताया कि सदन में ‘विजन 2047’ को लेकर सदन में सार्थक और व्यापक चर्चा हुई, जिसमें राज्य के भविष्य के रोडमैप पर मंथन किया गया. शीतकालीन सत्र होने के बावजूद कई अहम मुद्दों पर उपयोगी बहस हुई और अनुपूरक बजट सहित महत्वपूर्ण विधायी कार्य पूरे किए गए |
वंदेमातरम पर भी हुई चर्चा
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भी सदन में चर्चा हुई। सत्र की 5 बैठकों में कुल 35 घंटे 33 मिनट तक कार्यवाही चली. इस दौरान तारांकित 333 और अतारांकित 295 समेत कुल 628 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें 11 पर अनुपूरक प्रश्न पूछे गए |
इसके अलावा 232 ध्यानाकर्षण सूचनाएं मिलीं, जिनमें से 70 स्वीकार की गईं और 20 को शून्यकाल में परिवर्तित किया गया, जबकि 101 स्थगन सूचनाएं और 196 याचिकाएं सदन में प्रस्तुत की गईं, जिनमें 36 याचिकाएं स्वीकार की गईं |

लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा