उप मुख्यमंत्री ने निर्माणधीन एमसीएच भवन का किया निरीक्षण
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेटरनल एण्ड चाइ हेल्थ भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर ढेरा का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मऊगंज जिले के प्रवास के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर ढेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकीय स्टाफ को निर्देश दिए कि आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने ओपीडी की संख्या बढ़ाने तथा संस्थागत प्रसव को बढाने के लिए प्रयास करने की बात कही। उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के पंजीयन तथा उपचार प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में तत्परता बरतें तथा मरीजों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं।

चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
खुशियों के बीच हिंसा, शादी समारोह में चली धारदार हथियार