कैमरन ग्रीन को खरीदी 30.5 करोड़ में, सरफराज खान को CSK ने दिए 7 करोड़
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन अबू धाबी में होने वाली है | इस ऑक्शन से पहले कुछ दिग्गजों ने उन खिलाड़ियों का भाव लगाया है जिनपर भारी पैसा बरस सकता है. स्टार स्पोर्ट्स ने मिनी ऑक्शन से पहले एक मॉक ऑक्शन कराई जिसमें टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ी भी जुड़े हुए थे. इसी मॉक ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को जबरदस्त पैसा मिला है यही नहीं सरफराज खान को भी बड़ी रकम मिली है |
कैमरन ग्रीन को 30 करोड़ से ज्यादा
स्टार स्पोर्ट्स की मॉक ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर को केकेआर ने खरीदा और उन्हें 30.5 करोड़ रुपये तक रकम मिली. केकेआर की टीम के लिए रॉबिन उथप्पा दांव लगा रहे थे और वो ग्रीन के लिए 30 करोड़ 50 लाख तक चले गए. बता दें आईपीएल ऑक्शन में इसी खिलाड़ी का सबसे ज्यादा माहौल बना हुआ है और ऐसा माना जा रहा है कि कैमरन ग्रीन ही इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं |
सरफराज खान को चेन्नई ने दिया पैसा
मॉक ऑक्शन में भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने दांव लगाया | चेन्नई को सुरेश रैना रिप्रेजेंट कर रहे थे. सरफराज खान को उन्होंने 7 करोड़ में खरीदा | ऐसा लग रहा है कि सरफराज खान पर भी आईपीएल ऑक्शन में मोटा दांव लग सकता है. ये खिलाड़ी आखिरी बार आईपीएल 2021 में खेला था. अब देखना ये है कि चेन्नई सुपरकिंग्स सरफराज पर दांव लगाएगी या नहीं |
लियम लिविंगस्टन को 19 करोड़
इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टन को स्टार स्पोर्ट्स की मॉक ऑक्शन में 19 करोड़ रुपये में खरीदा गया. लखनऊ की ओर से इरफान पठान बोली लगा रहे थे और उन्होंने इस अंग्रेज खिलाड़ी पर मोटा दांव लगाया | लिविंगस्टन पिछले सीजन आरसीबी का हिस्सा थे. ये खिलाड़ी पावर हिटिंग के अलावा स्पिन गेंदबाजी भी करता है, जिसमें ऑफ स्पिन-लेग स्पिन दोनों शामिल है |

चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
खुशियों के बीच हिंसा, शादी समारोह में चली धारदार हथियार