नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा, 15 से ज्यादा वाहन एक-दूसरे से टकराए; कई लोग घायल
नोएडा। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) पर घने कोहरे (Dense Fog) के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कम विजीवलटी के चलते एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गई। इस घटना में कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह हादसा दादरी थाना क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 9 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि पहले एक ट्रक एक कार से टकराया, जिसके बाद पीछे से आ रहे लगभग 15 से 20 वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। इस बहु-वाहन टक्कर में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 8 से 10 लोगों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी और न ही कोई जनहानि हुई है। कई लोग अपने वाहनों के साथ मौके से चले गए।
हादसे के बाद पेरिफेरल पर भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और टोल मैनेजमेंट टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाना शुरू किया और यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया। चक्रसेनपुर गांव के मिंटू ने बताया कि सुबह हादसा होते ही उनके गांव के लोग पेरिफेरल पर पहुंचे और शोर मचाकर अन्य वाहनों को नियंत्रित करने में मदद की। उन्होंने पुष्टि की कि कई वाहन आपस में टकराए थे।
पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी, जिसके चलते वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी है।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली