ससुराल में बेइज्जती नहीं हुई बर्दाश्त, घर आकर पत्नी से मारपीट कर जिंदा जलाया
महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम। ससुराल में कहासुनी का बदला लेने के लिए पति ने पत्नी से मारपीट की। इसके बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना 30 नवंबर रात की बताई जा रही है। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई। इस मामले में महिला के मायकेवालों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृत महिला की पहचान रायसीना की रहने वाली 37 साल की नीतू के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक एक दिसंबर को सोहना अस्पताल से महिला के आग लगने से झुलसने की सूचना मिली थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले गुरुग्राम फिर रोहतक रेफर किया गया था। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। बयान में महिला ने कहा था कि उसकी शादी 16 साल पहले रायसीना के रहने वाले आनंद से हुई थी। 30 नवंबर की रात आनंद शराब पीकर घर आया और झगड़ा करने के बाद उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने घर में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर इसके ऊपर छिड़क दिया और लाइटर से आग लगा दी।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को रायसीना गांव से आरोपी पति आनंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी ससुराल में साली की शादी थी। इस दौरान ससुरालवालों से कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश रखते हुए इसने 30 नवंबर को नीतू से मारपीट के बाद आग लगा दी थी।

खुशखबरी किसानों के लिए: मध्य प्रदेश में फसल ऋण की नई नीति लागू, दो बार की जगह केवल एक बार भुगतान
समय रैना ने इंटरव्यू में बताया शो के पीछे की पूरी कहानी
मध्य प्रदेश में बदलाव: दिवाली तक नए UCC की तैयारी में जुटा गृह विभाग
सड़क सुरक्षा संकट: इंदौर में लगातार बढ़ते हादसे, 41 लोगों की गई जान
अवैध खनन रोकने पहुंचे वन रक्षक को माफिया ने बेरहमी से कुचला
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी: 10 भर्ती परीक्षाएं तय, हजारों पदों पर निकली वैकेंसी
अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के लोग हो सकते हैं शामिल
सीजफायर का असर: तेल सस्ता होते ही Sensex-Nifty में जोरदार उछाल
सस्पेंड हुआ पुलिसकर्मी: टैक्सी ड्राइवर की आत्महत्या, 50 हजार रुपये की डिमांड पर जांच तेज
Ranveer Singh को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात