BIG NEWS: CM विष्णु साय का MP दौरा आज, भोपाल में मोहन यादव से मिलेंगे...इन मुद्दों पर हो सकती है बड़ी घोषणा
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश के दौरे के लिए रवाना होंगे. सीएम साय दोपहर 12:30 बजे रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार पहुंचेंगे. यहां वे सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर समुदाय के पदाधिकारियों को बधाई देंगे. रायपुर कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे सीएम साय रायपुर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे.
भोपाल में सीएम मोहन यादव से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भोपाल पहुंचकर सीएम मोहन यादव से मुलाकात करेंगे. मुलाकात में दोनों राज्यों के बीच विकास और सहयोग पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. शाम 5 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्यामला हिल्स स्थित WRD विभाग मध्य प्रदेश की प्रेजेंटेशन बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, सांसद और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. प्रेजेंटेशन में कई प्रोजेक्ट्स और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी.
दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री साय रात 10 बजे राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल से रायपुर के लिए वापसी करेंगे. मुख्यमंत्री के इस दौर को दोनों राज्यों के प्रशासनिक और विकासात्मक संबंधों को और मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है.

युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त