दिसंबर में भोपाल को मिलेगी मेट्रो की सौगात, पीएम करेंगे उद्घाटन
भोपाल | भोपाल मेट्रो के कमर्शियल संचालन को आखिरकार कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी का ग्रीन सिग्नल मिल गया है. तीन बार किए गए निरीक्षण के बाद सीएमआरएस ने अपनी ओके रिपोर्ट जारी कर दी है. इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर माह में सुभाष नगर से एम्स तक प्राथमिकता कॉरिडोर पर मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू हो सकता है |
प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं लोकार्पण
इस कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन शामिल हैं. रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप दी गई है और नई दिल्ली से अंतिम स्वीकृति मिलते ही यह सेवा शुरू हो जाएगी. संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो का लोकार्पण करेंगे और वे इसके पहले यात्री भी बन सकते हैं. हालांकि वर्चुअल उद्घाटन की भी संभावना बनी हुई है |
शुरूआत में मैन्युअल तरीके से मिलेंगे टिकट
कमर्शियल संचालन शुरू होने के बाद शुरुआती कुछ समय तक टिकट मैन्युअल तरीके से दिए जाएंगे, क्योंकि टिकट सिस्टम संभाल रही तुर्किए की कंपनी का ठेका रद्द किया जा चुका है. नई एजेंसी के आने तक यही व्यवस्था लागू रहेगी. इंदौर में भी इसी तरह का टिकट प्रबंधन किया जा रहा है |
सीएमआरएस ने की सुरक्षा मानकों की जांच
सीएमआरएस ने 12 से 15 नवंबर के बीच डिपो, ट्रैक, ट्रेन, स्टेशन और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की थी. ट्रेन कंट्रोल सिस्टम, फायर सेफ्टी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, लिफ्ट, एस्कलेटर और पैसेंजर सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया. अधिकारियों के अनुसार आवश्यक सभी तैयारियां पूरी हैं और स्टेशन पर बचा हुआ काम संचालन पर असर नहीं डालेगा |
मेट्रो परियोजना का काम 2018 में शुरू हुआ था. 6.22 किलोमीटर लंबा प्रायोरिटी कॉरिडोर पूरा होने के बाद अब आगे करोंद तक विस्तार कार्य तेजी से किया जाएगा. उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में राजधानी की जनता मेट्रो में सफर करने का इंतजार पूरा कर सकेगी |

पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद