AI वीडियो विवाद पर भड़के विश्वास सारंग, बोले– PM का मज़ाक उड़ाना कांग्रेस की आदत
भोपाल | कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चायवाले के रूप में एक फनी AI वीडियो शेयर किया था. वीडियाे के शेयर किए जाने के बाद राजनीति गरमा गई. बीजेपी ने इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री की गरिमा के साथ इस तरह की खिलवाड़ बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है. पार्टी का कहना है कि कांग्रेस का यह रवैया न सिर्फ प्रधानमंत्री, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और स्वाभिमान का अपमान है |
मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट होने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से किसी भी तरह के सम्मान की अपेक्षा नहीं की जा सकती है. कांग्रेस हमेशा से ही संवैधानिक पदों का अपमान करती आई है. नरेंद्र मोदी केवल नरेंद्र मोदी नहीं हैं, बल्कि इस देश के प्रधानमंत्री हैं |
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत रही है कि कभी राहुल गांधी विदेश जाकर प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं. यह देश के प्रधानमंत्री का भी अपमान है. यह कांग्रेस की असफलता है. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता पर कांग्रेस को संज्ञान लेना चाहिए |
कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने शेयर किया वीडियो
यह वीडियो कांग्रेस नेता रागिनी नायक के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसमें पीएम मोदी हाथ में चाय की केतली और कप लिए किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के सेटअप में नजर आ रहे हैं. वीडियो साझा करते हुए रागिनी नायक ने कैप्शन में लिखा, “अब ई कौन किया बे”|

पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद