आपके शहर का लड़का बनेगा भारत का अगला कप्तान? अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम घोषित, जानें कौन हैं आयुष म्हात्रे
Under-19 Asia Cup Squad: बीसीसीआई ने अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट 12 से 21 दिसंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा. इस 15 सदस्यीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में यंग सेंसेशन वैभव सुर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. हाल ही में खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी आयुष और वैभव टीम का हिस्सा थे.
वैभव सूर्यवंशी की वापसी
इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण 14 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शामिल होना है, जिन्होंने हाल ही में एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप की तैयारियों के लिए एक अहम मंच साबित होगा. अगर वैभव अपनी फॉर्म बरकरार रखते हैं तो अगले साल वर्ल्ड कप में भारत के लिए अहम रोल निभा सकते हैं.
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारतीय टीम को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान के साथ इस ग्रुप में क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 3 को रखा गया है. वहीं, ग्रुप भी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और क्वालिफायर 2 को रखा गया है.
अंडर-19 एशिया कप के लिए भारती की टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), हरवंश सिंह (विकेट कीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज.
भारत का शेड्यूल
12 दिसंबर- क्वालिफायर्स 1
14 दिसंबर- पाकिस्तान
16 दिसंबर- क्वालिफायर्स 3

TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा