विदिशा में तीसरी मंजिल से गिरी नायब तहसीलदार, आत्महत्या या अंधेरा राज?, पुलिस जांच में जुटी
भोपाल। प्रदेश के विदिशा में पदस्थ नायब तहसीलदार की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत दर्दनाक हो गई। 24 वर्षीय कविता कड़ेले मंगलवार सुबह करीब 11 बजे राजस्व आवास परिसर में गंभीर घायलावस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि उन्होंने अपनी बिल्डिंग की छत से छलांग लगाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
इस घटना से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। नायब तहसीलदार इंदौर की रहने वाली थी और छह माह पहले ही विदिशा जिले के खामखेड़ा वृत्त में पदस्थ हुई थीं। घटना की सूचना उनके स्वजन को दे दी गई है।
एसआईआर के काम में जुटीं थी
बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के काम में लगी हुई थीं। सोमवार को दिनभर वे अपने क्षेत्र में गणना पत्रक फॉर्म जमा करने को लेकर भ्रमण कर रही थी। रात करीब 9 बजे तक कलेक्टर की वीसी में भी शामिल रहीं। पुलिस तमाम एंगल से जांच करते हुए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या का मामला है।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली