MP में नाराज किसानों का अनोखा प्रदर्शन, प्याज की अर्थी सजाकर निकाली अंतिम यात्रा, श्मशान में दी गई मुखाग्नि
मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर में किसानों को प्याज के उचित दाम नहीं मिलने से किसान परेशान है। इसी के चलते सोमवार को मंदसौर के धमनार में किसानों का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला । यहां किसानों ने प्याज की अर्थी सजाकर उसकी अंतिम यात्रा निकाली और बाद में तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया गया।
मंदसौर के धमनार में प्याज की कम होती कीमतों से नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका निकाला। यहां प्याज की अर्थी सजाकर बाकायदा बैंड बाजों के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई । इसके बाद श्मशान में प्याज की अर्थी को मुखाग्नि भी दी गई। अंतिम यात्रा के दौरान बैंड बाजों पर रघुपति राघव राजा राम का गीत बजाया गया और भगवान से भी प्याज का भाव अच्छा मिल जाने की गुहार लगाई गई। जिसके बाद धुंधड़का तहसीलदार को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया गया।
दरअसल पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष किसानों को प्याज के दाम नहीं मिल पा रहे हैं । किसानों का कहना है कि, पिछले वर्ष इस माह जहां प्याज 25 से 30 रुपए किलो थी। तो वही इस वर्ष 1 से 2 रुपए किलो प्याज मंडी में बिक रहा है। स्थिति ऐसी है कि, मजबूरन किसानों को प्याज की फसल पर रोटावेटर चलाना पड़ रहा है। ताकि वे आने वाली फसल की समय से बुवाई कर सके।

चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
खुशियों के बीच हिंसा, शादी समारोह में चली धारदार हथियार