खराब डाइजेशन का इलाज टमाटर जूस से, जानिए आसान रेसिपी
टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसको आमतौर पर हर डिश या सब्जी में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि टमाटर कई जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है जोकि आपको कई सेहत लाभ प्रदान करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए टमाटर का जूस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप रोजाना 1 गिलास टमाटर का जूस नाश्ते के तौर पर पीते हैं तो इससे आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है और आप दिनभर एनर्जी से भरा महसूस करते हैं। इसके साथ ही इससे आपकी स्किन भी आंतरिक तौर पर हेल्दी बनी रहती है और आपकी रंगत में भी सुधार होता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपका दिल भी दुरुस्त बना रहता है। ये स्वाद में बहुत अच्छा लगता है, तो चलिए जानते हैं टमाटर का जूस बनाने की रेसिपी-
टमाटर का जूस बनाने की सामग्री-
- गाजर
- टमाटर
- काली मिर्च पाउडर
- अजवाइन के पत्ते
- -नमक स्वादानुसार
टमाटर का जूस बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर और गाजर को अच्छे से धोकर काट लें।
- फिर आप एक मिक्सर जार में टमाटर, गाजर और अजवाइन के पत्ते डालें।
- इसके बाद आप इनको अच्छी तरह से पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
- फिर आप इस जूस को एक सर्विंग गिलास में डालें।
- इसके बाद आप इसमें ऊपर से काली मिर्च पाउडर और थोड़ा नमक डालकर मिलाएं।
- अब आपका हेल्दी और टेस्टी टमाटर का जूस बनकर तैयार हो चुका है।

IPL 2026 स्टार पर चर्चा, अश्विन ने बताया सही रास्ता
IPL Moment: गिल के आउट होते ही सुयश का खास अंदाज वायरल
US-Iran Talks: ईरान ने साफ किया रुख, शर्तों के बिना बातचीत नहीं
रायपुर में ट्रैफिक का कड़ा पहरा, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं
श्रीसंत का बड़ा फैसला: हरभजन से दूरी, इंस्टाग्राम पर ब्लॉक
मिडिल ईस्ट में हलचल: खामेनेई के बेटे को लेकर फैली खबरों का सच
फैंस के लिए खुशखबरी: स्टार्क जल्द उतर सकते हैं मैदान पर