महतारी वंदन योजना KYC की अंतिम तारीख 20 नवंबर, महिलाओं को फ्री में मिलेगा मौका
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। महतारी वंदन योजना KYC प्रक्रिया पूरी करने का सुनहरा अवसर राज्य सरकार ने प्रदान किया है। जिन महिलाओं का आधार प्रमाणीकरण अब तक लंबित है, वे 20 नवंबर 2025 तक ग्राम पंचायत भवन या वार्ड कार्यालय में फ्री में E-KYC करवा सकती हैं।
फ्री में कराएं E-KYC
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र हितग्राहियों का E-KYC निःशुल्क (Free) किया जाएगा। इसके लिए CSC केंद्र ग्राम पंचायत भवन और वार्ड कार्यालयों में लगाए गए हैं। महिलाओं को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
कहां करें संपर्क?
यदि किसी हितग्राही को E-KYC से संबंधित जानकारी या सहायता चाहिए, तो वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, परियोजना कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा वे मोबाइल नंबर 91-8815373203 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
21वीं किस्त जारी, 69 लाख महिलाओं को लाभ
हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी की है। प्रदेश की 69 लाख महिलाओं को ₹647.28 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की गई। इस योजना के तहत हर माह महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 20 किस्तों के माध्यम से ₹13,024 करोड़ 40 लाख रुपए वितरित किए जा चुके हैं।
नई हितग्राहियों को भी मिला लाभ
पहली बार नेयद नेल्लानार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 7,658 हितग्राही महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिला है। योजना के दायरे में 327 गांवों को शामिल कर सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात
जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार
राज्यपाल पटेल ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा तेजी से सशक्तिकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल जिले को मिली नई प्रशासनिक दिशा, प्रियंक मिश्रा ने संभाली कमान