गया और मधुबनी में सीएम मोहन यादव की जनसभाएं, बोले—“विकास ही हमारी पहचान”
मधुबनी। बिहार में आज पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। इसी चुनावी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 नवंबर, गुरुवार को बिहार चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे। सीएम माेहन यादव मधुबनी जिले की बिस्फी और गया जिले की वजीरगंज विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
बिहार दौरे पर सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री सुबह 10.40 बजे भोपाल से दरभंगा (बिहार) के लिए रवाना होंगे. वहां से सीएम यादव दोपहर 12.25 बजे दरभंगा से उच्च विद्यालय रहिका खेल मैदान, बिस्फी (विधानसभा बिस्फी), जिला मधुबनी पहुंचेंगे, जहां पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे मुख्यमंत्री माेहन यादव बिस्फी से तरवा खेल मैदान, वजीरगंज (विधानसभा वजीरगंज), जिला गया पहुंचेंगे जहां वे दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार में चुनावी कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे भोपाल लौट आएंगे।
बिहार में स्टार प्रचारक हैं सीएम मोहन यादव
बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रभाव तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्टार प्रचारक के रूप में उनका नाम सूची में शामिल है और वे अब तक पटना, पश्चिम चंपारण और सहरसा जैसे कई जिलों में प्रचार कर चुके हैं। इससे पहले भी वे दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के चुनावों में बीजेपी के लिए प्रचार अभियानाें को संभाल चुके हैं, जहां उनकी सक्रियता से पार्टी को लाभ मिला था। बिहार में अब सीएम यादव अपनी पहचान और प्रभाव दोनों का असर दिखा रहे हैं। यादव समाज से आने वाले मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो बिहार की लगभग 14 प्रतिशत आबादी है। बीजेपी को उम्मीद है कि उनके प्रचार से यादव मतदाता बड़ी संख्या में पार्टी के पक्ष में जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री अब तक गया, पटना सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर चुके हैं और वहां उनकी सभाओं में उत्साह भी देखा जा रहा है।

चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट