जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि, असम के हर सिनेमा हॉल में दिखाई जाएगी उनकी आखिरी फिल्म
मुंबई: देश के महान गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया। असम सहित पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 31 अक्तूबर को उनकी आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' रिलीज होने वाली है। बताया जाता है कि राज्य के सभी सिनेमाघरों में 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत', 'कंतारा चैप्टर 1' और 'जॉली एलएलबी 3' सहित सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग को रोकने का फैसला किया गया है। यह फैसला इसलिए किया गया है, ताकि जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले', राज्य के सभी सिनेमाघरों में खास तौर से प्रदर्शित हो सके।
फिल्म में जुबीन ने की अदाकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असम के हर सिनेमाघर में सिर्फ 'रोई रोई बिनाले' ही दिखाई जाएगी। यह कदम जुबीन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए उठाया गया है। राजेश भुयान द्वारा निर्देशित और जुबीन गर्ग द्वारा लिखित, 'रोई रोई बिनाले' एक असमिया भाषा की संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है। इसका निर्माण जील क्रिएशन्स और आई-क्रिएशन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में जुबीन गर्ग अपनी अंतिम भूमिका में हैं। फिल्म में मौसमी अलीफा, जॉय कश्यप, अचूर्ज्या बोरपात्रा और अन्य कलाकार भी हैं।
असम सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'राज्य सरकार जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ से हासिल जीएसटी का अपना हिस्सा खास तौर से कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन को सौंपेगी। इससे कलाकारों के इलाज, बाढ़ पीड़ितों की मदद और जरूरतमंद छात्रों की पढ़ाई में मदद होगी।' इस फाउंडेशन की स्थापना सिंगर जुबीन गर्ग ने की थी।
जुबीन के निधन की जांच
सिंगर जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई। सिंगर वहां चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए गए थे। इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस की सीआईडी की 10 सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रही है।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा