प्रदेश सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए दृढ़ संकल्पित है: मंत्री चौहान
भोपाल : अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए दृढ़ संकल्पित है। शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों को सशक्त बनाकर एक सभ्य समाज की स्थापना संभव है। मंत्री चौहान आलीराजपुर जिले के सोंडवा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उमराली में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में निशुल्क साइकिल वितरण एक महत्वपूर्ण पहल है।लंबी दूरी तय कर विद्यालय आने वाली छात्राओं के लिए अब शिक्षा प्राप्त करना और भी सुगम एवं सुरक्षित होगा। यह पहल बेटियों में आत्मनिर्भरता, नियमितता और शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी। इस दौरान उन्होंने 136 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

गंभीर की पसंद बने संजू सैमसन, कप्तानी की रेस में अय्यर और तिलक पीछे
आयरलैंड दौरे से पहले कप्तानी में बदलाव के संकेत, तीन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर
शैक्षणिक बदलाव: ईसी ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया
तिरुमला मंदिर में दिखीं जान्हवी कपूर, फैंस संग बातचीत ने जीता दिल
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे और लग गई भीषण आग: लखनादौन विधायक बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
ललित मोदी की बायोपिक पर बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह के नाम पर दिया जवाब
कामाख्या मंदिर में साल में तीन दिन क्यों होता है विराम, जानें धार्मिक कारण
खेतों में आई खुशहाली मंडियों में बनी आफत: गेहूं के दामों में भारी गिरावट से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
फडणवीस की गारंटी का असर? अब्दुल सत्तार ने वापस ली नाराजगी
कांग्रेस ने कर्नाटक में किया बड़ा फेरबदल, बीके हरिप्रसाद बने नए नेता