जन्मदिन पर किम कार्दशियन का ग्लैमरस अवतार, फैन्स बोले- ‘45 में भी कहर!’
मुंबई: हॉलीवुड की मशहूर टीवी पर्सनालिटी और बिजनेसवुमन किम कार्दशियन ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने उनके फैंस को गहरी चिंता में डाल दिया है। रियलिटी शो ‘द कार्दशियन्स’ के सातवें सीजन के प्रीमियर एपिसोड में किम ने बताया कि वह दिमाग की एक गंभीर बीमारी ब्रेन एन्यूरिज्म से जूझ रही हैं। 45 साल की किम ने बताया कि डॉक्टरों ने इस बीमारी के पीछे तनाव को प्रमुख कारण बताया है। इसी बीच उन्होंने 21 अक्तूबर को हुए अपने बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका हॉट अवतार देखने को मिल रहा है।
किम ने बीमारी का किया खुलासा
अपने ग्लैमरस अंदाज और बिजनेस ब्रांड्स के लिए किम कार्दशियन दुनियाभर में जानी जाती हैं। फिलहाल वो अपने जीवन के एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, यह बीमारी बेहद खतरनाक हो सकती है, खासकर तब जब मरीज को समय पर इसका पता न चले।
क्या है ब्रेन एन्यूरिज्म?
ब्रेन एन्यूरिज्म ऐसी स्थिति होती है जिसमें दिमाग की किसी धमनी की दीवार कमजोर हो जाती है और वह धीरे-धीरे फूलने लगती है। जैसे किसी गुब्बारे में हवा भरने पर उसका एक हिस्सा पतला और कमजोर हो जाता है, ठीक उसी तरह दिमाग की यह धमनी भी किसी समय फट सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।
तलाक के बाद बढ़ा मानसिक तनाव
किम कार्दशियन ने साल 2022 में अपने पति और रैपर कान्ये वेस्ट से तलाक लिया था। इस दौरान उनका निजी जीवन लगातार सुर्खियों में रहा। मीडिया अटेंशन और सोशल मीडिया ट्रोलिंग ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला। डॉक्टरों के अनुसार, यह तनाव भी उनके ब्रेन एन्यूरिज्म का ट्रिगर बन सकता है।
किम कार्दशियन ने मनाया जन्मदिन
इसी बीच ग्लैमर क्वीन किम कार्दशियन ने अपना 45वें जन्मदिन मनाया। 21 अक्तूबर को लंदन में हुए बर्थडे बैश में किम ने केक काटा और अपने दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। लंदन में हुई बर्थडे पार्टी में किम का पहला लुक किसी फैंटेसी वर्ल्ड से कम नहीं था।

भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित
समर्थ सिंह अस्पताल पहुंचा, ट्विशा केस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
बंगाल में सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई, NIA ने 9 ठिकानों पर मारा छापा