छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान: जिलाध्यक्षों की लिस्ट से पहले ही मचा बवाल
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का इंतजार है. प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज है. जल्द ही सभी जिलों में कांग्रेस अपने अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है. इस हलचल के बीच पार्टी के नेताओं की बीच मचा हुआ घमासान अब खुलकर सामने आने लगा है. रायपुर से दावेदार श्रीकुमार मेनन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जताई है.
श्रीकुमार मेनन ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
रायपुर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष के दावेदार श्रीकुमार मेनन ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें धोखा, गद्दार और पीठ में छूरा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. उनकी पोस्ट सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है.
इतना धोखा कैसे सह सकते हो?
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘किसी ने कहा कि आप इतना धोखा कैसे सह सकते हो? धोखा वो भी अपने लोगों से, तो मैंने कहा- भाई धोखा तो नमकहराम और गद्दार करते हैं, जिनको हमने सब दिया वो ही हमारे पीठ पर छूरा भोके हैं.’
कांग्रेस संगठन सृजन को लेकर दिल्ली में बैठक
वहीं, आज दिल्ली में कांग्रेस संगठन सृजन को लेकर बड़ी बैठक होने वाली है. इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल करेंगे. वह AICC के ऑब्जर्वर के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे. साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी वन टू वन चर्चा करेंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव भी इस वन टू वन चर्चा में शामिल होंगे.
बता दें कि कांग्रेस नेता श्रीकुमार मेनन से पहले नेता शिव सिंह ठाकुर भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी और निराशा व्यक्त कर चुके हैं.

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह