सोयाबीन उत्पादकों के लिए खुशखबरी! 24 अक्टूबर से शुरू होगी सरकारी खरीदी, MSP से कम दाम पर सरकार देगी अंतर की भरपाई
उज्जैन मध्य प्रदेश में 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक सोयाबीन की खरीदी होने वाली है. सोयाबीन की खरीदी से पहले प्रदेश में भावांतर योजना के तहत 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन करवा लिया है. भावांतर योजना में प्रदेश के सात जिले उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा और सागर ऐसे हैं जहां 50-50 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है. वहीं प्रदेश के 21 जिलों में 10-10 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है. सोयाबीन की खरीदी को ध्यान में रखकर सरकार ने सीसीटीवी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है और हर मंडी में हेल्प डेक्स भी बनाई गई है.
सोयाबीन खरीदी पर सीएम मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश
मध्यप्रदेश में 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक सोयाबीन की खरीदी भावांतर योजना के तहत की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी मंडियों में पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मंडियों के प्रवेश द्वार और प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे. किसानों की सुविधा के लिए हर मंडी में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी.
9.36 लाख किसनों ने किया भावांतर योजना का पंजीयन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि अब तक 9.36 लाख किसान भावांतर योजना के लिए पंजीयन करा चुके हैं. उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा और सागर जैसे जिलों में 50-50 हजार से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 21 जिलों से 10 हजार से ज्यादा किसानों ने पंजीयन करवाया है. सीएम यादव ने निर्देश दिए कि सभी मंडियों और उपमंडियों में सोयाबीन खरीदी की पूरी तैयारी समय पर पूरी की जाए. किसानों को भावांतर राशि का भुगतान ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से उनके पंजीकृत बैंक खातों में डीबीटी के जरिए किया जाएगा, और भुगतान की जानकारी उन्हें एसएमएस से दी जाएगी.

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह