दंतेवाड़ा पुलिस का अनोखा धनतेरस गिफ्ट, 107 लोगों को लौटाए चोरी हुए मोबाइल
दंतेवाड़ा: शनिवार को एसपी गौरव राय ने दंतेवाड़ा के 107 लोगों को धनतेरस का गिफ्ट सौंपा. ये गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि उनके खोए और चोरी हुए मोबाइल थे. पुलिस ने 107 लोगों को 22 लाख के फोन लौटाए. फोन मिलने के बाद लोगों ने पुलिस के काम की सराहना करते हुए उनको धन्यवाद दिया.
22 लाख के गुम फोन लौटाए गए
दरअसल, दंतेवाड़ा पुलिस ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है ‘‘इया आपलो सामान निया’’. इस कार्यक्रम के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को पुलिस ढूंढकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाती है. एसपी गौरव राय ने कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा में तत्पर है.
अलग अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हुई थी शिकायत
जिन 107 लोगों को 22 लाख के फोन लौटाए गए उन लोगों के फोन अलग अलग थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए थे. पीड़ितों ने अपनी शिकायत भी उन संबंधित थाना क्षेत्रों में की थी. पुलिस ने अपनी जांच के दौरान अलग अलग जगहों से गुम और चोरी हुए फोन को बरामद किया. दर्ज शिकायतों के आधार पर लोगों को उनके फोन लगाए गए. पुलिस ने कहा कि लोग अगर थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे तो हम अपनी कार्रवाई जरुर करेंगे. कई बार लोग इस डर से शिकायत दर्ज नहीं कराते कि थाने जाना पड़ेगा. पुलिस उनसे पूछताछ करेगी इस डर से लोग थाने नहीं आते. लेकिन जब थाने में शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस उसकी जांच कर पतासाजी करती है.

अन्नामलाई ने राजनीति में नया मोड़ लिया, नई पार्टी और आंदोलन का एलान
सूर्यकुमार यादव के पक्ष में उतरे पूर्व चयनकर्ता, बदलाव के खिलाफ दी चेतावनी
पहले दिन ही मैच में आया बड़ा मोड़, 16 विकेट गिरे; ब्रूक ने खेली अहम पारी
पशु अधिकारों पर भिड़े मेक्सिको और ब्राजील, आवारा कुत्ते बने विवाद का कारण
वैश्विक स्तर पर फिर बढ़ी सोने की मांग: अप्रैल में सुरक्षित निवेश के लिए खरीदे गए 17 टन गोल्ड, आरबीआई ने नहीं बढ़ाई हिस्सेदारी
दिग्विजय सिंह का केंद्र को संदेश: परीक्षा लीक मामलों में पारदर्शिता के लिए श्वेत पत्र जारी करें
उत्तर कोरिया में बढ़ी हलचल, किम जोंग उन ने न्यूक्लियर प्रोग्राम तेज करने को कहा
T20 विश्व कप 2007: सीनियर खिलाड़ियों को लेकर ललित मोदी का चौंकाने वाला खुलासा
ग्लोबल टैलेंट की रेस में भारत नंबर वन: अमेरिका के 59% अरबों डॉलर के स्टार्टअप्स प्रवासियों के भरोसे, भारतीय प्रवासियों ने बनाया रिकॉर्ड
T20 टीम में नई शुरुआत की तैयारी, वैभव को मिल सकता है बड़ा मौका