नोटों से सजा महालक्ष्मी मंदिर: भक्तों को प्रसाद में मिलेगा चढ़ावे का पैसा
रतलाम। दीपोत्सव पर इस बार रतलाम शहर के माणकचौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर के साथ पहली बार कालिका माता मंदिर क्षेत्र स्थित श्री महालक्ष्मीनारायण मंदिर में धनलक्ष्मी से आकर्षक सजावट की गई है। सजावट में भक्तों द्वारा दी गई एक, दो, पांच 10, 20, 50, 100, 200, 500 रुपये के नोटों की गड्डियों का उपयोग किया गया है।
दोनों मंदिर में इस बार केवल नोटों से ही सजावट की गई और भक्त दीपोत्सव तक सजावट को निहार सकेंगे। माणकचौक मंदिर में शनिवार से भक्तों में कुबेर पोटली का वितरण भी शुरू किया गया।
देशभर में प्रसिद्ध है यह मंदिर
दरअसल, माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर नोट और आभूषणों की सजावट के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन इस बार यहां केवल नोटों से ही सजावट गई है। नोट देने वाले भक्तों की ऑनलाइन एंट्री की गई है। नकदी लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को ई-मेल पर टोकन नंबर दिए गए। टोकन प्राप्त करने के बाद ओटीपी बताने के बाद राशि ली गई। साथ ही मोबाइल नंबर, आधार नंबर भी लिए गए। जिन्हें जमा किया हुआ पैसा प्रसाद के रूप में दिया जाएगा।
नहीं लिए जा रहें आभूषण
राशि लौटाने के दौरान भी नया ओटीपी और टोकन नंबर बताना पड़ेगा। मंदिर की सुरक्षा को लेकर 22 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मंदिर के अश्विन पुजारी ने बताया कि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नकदी जमा करवाई है। इसमें एक से लेकर 500 रुपये के नोटों की गड्डियां शामिल हैं। इस बार आभूषण नहीं ले रहे हैं। केवल नोटों से मंदिर की सजावट की गई है। सुरक्षा को देखते हुए माणकचौक थाने के पुलिस जवान तैनात हैं।
पहली बार दमका महालक्ष्मीनारायण मंदिर
माणकचौक मंदिर की तर्ज पर पहली बार कालिका माता मंदिर क्षेत्र स्थित श्री महालक्ष्मीनारायण मंदिर में दीपोत्सव के लिए सजावट की गई। यहां भी सैकड़ों भक्तों द्वारा नोटों की गड्डियां जमा करवाई गई, जिससे सजावट की गई है।
सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात
पुजारी असीम और दीपक व्यास ने बताया कि भक्तों से आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर रसीद दी गई है। इसमें कितनी राशि जमा करवाई गई है, उसका उल्लेख किया गया है। मंदिर परिसर में चार स्थाई सीसीटीवी कैमरे हैं। साथ ही छह अस्थाई कैमरे लगाए गए हैं। इससे मंदिर परिसर की सारी गतिविधियां कैद की जा रही है। पुलिस जवान भी तैनात है।

अन्नामलाई ने राजनीति में नया मोड़ लिया, नई पार्टी और आंदोलन का एलान
सूर्यकुमार यादव के पक्ष में उतरे पूर्व चयनकर्ता, बदलाव के खिलाफ दी चेतावनी
पहले दिन ही मैच में आया बड़ा मोड़, 16 विकेट गिरे; ब्रूक ने खेली अहम पारी
पशु अधिकारों पर भिड़े मेक्सिको और ब्राजील, आवारा कुत्ते बने विवाद का कारण
वैश्विक स्तर पर फिर बढ़ी सोने की मांग: अप्रैल में सुरक्षित निवेश के लिए खरीदे गए 17 टन गोल्ड, आरबीआई ने नहीं बढ़ाई हिस्सेदारी
दिग्विजय सिंह का केंद्र को संदेश: परीक्षा लीक मामलों में पारदर्शिता के लिए श्वेत पत्र जारी करें
उत्तर कोरिया में बढ़ी हलचल, किम जोंग उन ने न्यूक्लियर प्रोग्राम तेज करने को कहा
T20 विश्व कप 2007: सीनियर खिलाड़ियों को लेकर ललित मोदी का चौंकाने वाला खुलासा
ग्लोबल टैलेंट की रेस में भारत नंबर वन: अमेरिका के 59% अरबों डॉलर के स्टार्टअप्स प्रवासियों के भरोसे, भारतीय प्रवासियों ने बनाया रिकॉर्ड
T20 टीम में नई शुरुआत की तैयारी, वैभव को मिल सकता है बड़ा मौका