छत्तीसगढ़ में बढ़ी मेडिकल पीजी सीटें, छात्रों के लिए अब 377 सरकारी सीटें उपलब्ध
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानि एनएमसी ने राज्य के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस (चिकित्सा स्नातकोत्तर) की 61 नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की है।
इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर कहा कि छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक कदम है। नई पीजी सीटों की स्वीकृति से राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जनता तक पहुंचेंगी। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
राज्य सरकार का मानना है कि इन नई सीटों से न केवल मेडिकल शिक्षा को बल मिलेगा बल्कि प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ सेवाएं भी और अधिक सुलभ होंगी।
आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग शिखा राजपूत तिवारी के मुताबिक, नई स्वीकृत सीटों के बाद अब राज्य में कुल 377 शासकीय पीजी सीटें उपलब्ध हो गई हैं। पहले यह संख्या 316 थी। वहीं निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में कुल 186 सीटें हैं।
नई स्वीकृत सीटें-
- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर – 21 सीटें
- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव – 7 सीटें
- बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर – 8 सीटें
- लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ – 12 सीटें
- बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा – 13 सीटें

अन्नामलाई ने राजनीति में नया मोड़ लिया, नई पार्टी और आंदोलन का एलान
सूर्यकुमार यादव के पक्ष में उतरे पूर्व चयनकर्ता, बदलाव के खिलाफ दी चेतावनी
पहले दिन ही मैच में आया बड़ा मोड़, 16 विकेट गिरे; ब्रूक ने खेली अहम पारी
पशु अधिकारों पर भिड़े मेक्सिको और ब्राजील, आवारा कुत्ते बने विवाद का कारण
वैश्विक स्तर पर फिर बढ़ी सोने की मांग: अप्रैल में सुरक्षित निवेश के लिए खरीदे गए 17 टन गोल्ड, आरबीआई ने नहीं बढ़ाई हिस्सेदारी
दिग्विजय सिंह का केंद्र को संदेश: परीक्षा लीक मामलों में पारदर्शिता के लिए श्वेत पत्र जारी करें
उत्तर कोरिया में बढ़ी हलचल, किम जोंग उन ने न्यूक्लियर प्रोग्राम तेज करने को कहा
T20 विश्व कप 2007: सीनियर खिलाड़ियों को लेकर ललित मोदी का चौंकाने वाला खुलासा
ग्लोबल टैलेंट की रेस में भारत नंबर वन: अमेरिका के 59% अरबों डॉलर के स्टार्टअप्स प्रवासियों के भरोसे, भारतीय प्रवासियों ने बनाया रिकॉर्ड
T20 टीम में नई शुरुआत की तैयारी, वैभव को मिल सकता है बड़ा मौका