रिकॉर्ड कीमत पर भी खरीदारों का जोश बरकरार, धनतेरस पर सोने की बिक्री 39 टन तक पहुंचने की संभावना
व्यापार: कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बावजूद इस साल धनतेरस पर सोने की अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि वैशि्वक आरि्थक चुनौतियों और कीमतों में वृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए लोग निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं। हालांकि, इस बार सोने के भारी गहनों की मांग कम दिख रही है। वजनी दिखने वाले हल्के आभूषणों के साथ सोने के सिक्कों एवं बार की बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया, पिछले साल धनतेरस पर सोना 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि शुक्रवार को यह 1,34,800 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। यानी एक साल में सोना 53,400 रुपये (65.60 फीसदी) महंगा हो चुका है। इसके बावजूद इस धनतेरस पर देशभर में 39 टन सोना बिकने का अनुमान है। यह आंकड़ा पिछले धनतेरस पर बिके 35 टन सोने के मुकाबले 11.42 फीसदी ज्यादा है। मूल्य के लिहाज से इस बार 50,700 करोड़ रुपये के सोने की खरीद-बिक्री होने का अनुमान है। 2023 में देशभर में धनतेरस पर 42 टन और 2022 में 39 सोने की बिक्री हुई थी।
हल्के आभूषणों की ज्यादा मांग
कामा ज्वेलरी के प्रबंध निदेशक कॉलिन शाह ने बताया, सौदर्य और अलंकरण के दृष्टिकोण से वजनी दिखने वाले हल्के आभूषणों की मांग अच्छी है। 9 कैरेट से 18 कैरेट तक के स्वर्ण आभूषणों की बिक्री इस बार बेहतर रहेगी।
30 फीसदी तक घट सकती है गहनों की बिक्री
सुरेंद्र मेहता ने बताया, मौजूदा तेजी के बाद भविष्य में कीमतें और बढ़ने के अनुमान से इस धनतेरस पर लोग निवेश के लिए सोने की खरीदारी करेंगे। सोने के सिक्कों और बार की बिक्री 25-26 फीसदी बढ़ सकती है। हालांकि, आभूषणों की बिक्री में 25-30% की गिरावट आ सकती है।
सभी बड़े बाजारों में आकर्षक ऑफर
दिल्ली के बाजारों में जीएसटी की दरें कम होने का असर सोना-चांदी, बर्तन और सिक्कों की खरीदारी पर नजर आ रहा है। चांदनी चौक, लाजपत नगर, राजौरी गार्डन, सरोजिनी नगर, नेहरू प्लेस, साकेत और करोल बाग जैसे प्रमुख बाजारों में भीड़ रहने की उम्मीद है। कई ब्रांड आकर्षक डिस्काउंट दे रहे हैं।

गौरीघाट पर साध्वी हर्षा रिछारिया की कठिन साधना: 11 दिनों के एकांतवास पर बैठीं स्वामी हर्षानंद गिरि, विरोधियों को शांत करने के लिए खोज रहीं शांति
स्मार्ट सिटी ग्वालियर का मास्टर प्लान: मानपुर पहाड़ी पर सौर ऊर्जा से जगमगाएगा शहर, बिजली बिल में सालाना होगी 1 करोड़ से ज्यादा की कटौती
विभागों के आवंटन का ऐलान, वित्त विभाग CM शिवकुमार के पास
सड़क पर बिखरी चीख-पुकार: रायसेन में तेज रफ्तार दो बसें आपस में टकराईं, चार यात्रियों ने गंवाई जान, कई गंभीर रूप से जख्मी
मंत्रालयों के आबंटन पर कर्नाटक में नया सियासी बवंडर: नाराज मंत्रियों की फेहरिस्त लंबी, डीके शिवकुमार की कैबिनेट में असंतोष के सुर
खिड़कियों के कांच टूटे, सहमे रहे मुसाफिर: बड़वानी में बस पर पथराव की सनसनीखेज वारदात, आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल
MLC चुनाव में उद्धव-शिंदे शिवसेना का मतभेद, कार्यकर्ताओं ने बताया विचारधारा एक
अन्नामलाई ने राजनीति में नया मोड़ लिया, नई पार्टी और आंदोलन का एलान
सूर्यकुमार यादव के पक्ष में उतरे पूर्व चयनकर्ता, बदलाव के खिलाफ दी चेतावनी
पहले दिन ही मैच में आया बड़ा मोड़, 16 विकेट गिरे; ब्रूक ने खेली अहम पारी