मुरैना में दिवाली से पहले मिलावटखोरी पर एक्शन, 600 किलो पनीर जब्त
मुरैना: दीपावली के त्योहारी माहौल में जहां शहर की गलियां रोशनियों और खुशियों से जगमगा रही हैं, वहीं दूसरी ओर मिलावटखोरों की नींद उड़ी हुई है. दिवाली से पहले मुरैना प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. संयुक्त टीम ने गुरुवार को शहर के शिकारपुर क्षेत्र में चल रही एक नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा मारा. इस दौरान मौके से करीब 6 क्विंटल नकली पनीर और दूध जब्त किया गया. नकली पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिया गया है.
टीम ने जब्त की नकली पनीर
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर अवनीश गुप्ता ने बताया कि "पिछले कुछ दिनों से सूचनाएं मिल रही थीं कि शिकारपुर रोड पर धर्मेंद्र गुर्जर द्वारा डेयरी संचालित किया जा है. यहां से मुरैना, ग्वालियर सहित राजस्थान के धौलपुर तक पनीर सप्लाई हो रही थी. दुकानदार द्वारा घरेलू सिलेंडरों का उपयोग दूध उबालने और पनीर तैयार करने के लिए किया जा रहा था."
जांच के लिए सैंपल भेजे गए भोपाल
टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है. मौके पर मौजूद पनीर को कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रख दिया गया. पनीर और दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मौके से 9 घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए गए. इस कार्रवाई ने चंबल क्षेत्र में मिलावटखोरों की नींद उड़ा दी है.
मुरैना एसडीएम भूपेंद्र कुशवाहा ने बताया "हमारे पास बीते कुछ दिनों से सूचना आ रही थी कि शिकारपुर रोड पर नकली पनीर बनाने की गतिविधियां चल रही हैं. दीपावली के मौके पर हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री को सील कर दिया. इस कार्रवाई में करीब 600 किलो पनीर और दूध जब्त किया गया. हमारी टीम ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी."

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति