बर्थडे पर वरुण धवन ने पूजा हेगड़े से पूछा मज़ेदार सवाल, फैंस बोले— “क्या बात है दोस्ती की!”
मुंबई: पूजा हेगड़े ने मंगलवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। वरुण धवन ने अपनी इस को-एक्ट्रेस काे एक दिन देर से बर्थ डे विश किया। लेकिन वरुण धवन ने अलग ढंग से पूजा को बर्थ डे विश किया है। एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में वरुण ने शेयर किया, उस पर एक खास सीक्रेट को सबसे साथ शेयर करने की रिक्वेस्ट पूजा हेगड़े से की।
वरुण ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे पूजा जी’
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर वरुण धवन लिखते हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे पूजा जी। प्लीज, अपने ब्यूटी सीक्रेट बताएं। दुनिया के लिए इतनी बुरी बनना बंद कर दें।’ वरुण ने जो वीडियो पूजा का बनाया है, उसमें वह अपना स्किन केयर कर रही हैं। वह पूजा की मेकअप आर्टिस्ट से सीक्रेट ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे पूछते हैं, तो वह बताने से इंकार कर देती हैं। इस बात पर पूजा हंस देती है।
इस फिल्म में नजर आएंगे पूजा और वरुण
वरुण धवन और पूजा हेगड़े फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में मौनी रॉय भी नजर आएंगी। फिल्म एक राेमांटिक कॉमेडी ड्रामा बता जा रही है। वरुण धवन की हाल ही में एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी है। इस फिल्म में वरुण के साथ जान्हवी कपूर नजर आईं।

बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच
बाबा बागेश्वर के बयान पर सियासी तूफान, कई सवाल खड़े
रायपुर कांग्रेस में बदलाव, किन नेताओं को मिली जगह?
शराब पिलाकर हत्या, फिर चौथी मंजिल से फेंका—कोर्ट का सख्त फैसला