अगले साल सैलरी में 11% तक इजाफा, NBFC और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर चमकेंगे सबसे आगे
व्यापार: वेतन के मोर्चे पर सुनहरी तस्वीर सामने आ रही है। 2026 में वेतन 11 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। 2025 में 8.9 प्रतिशत वृद्धि से यह मामूली अधिक है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बावजूद मजबूत रोजगार बाजार को दर्शाता है। एओन पीएलसी के अनुसार, 2026 में रियल एस्टेट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) जैसे क्षेत्रों में सबसे अधिक वेतन वृद्धि होगी। रिपोर्ट के अनुसार, रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियां 10.9 प्रतिशत वृद्धि कर सकती हैं। एनबीएफसी में 10 प्रतिशत वृद्धि हो सकती है।
ऑटोमोटिव और वाहन विनिर्माण जैसे अन्य उद्योगों में 9.6 प्रतिशत, इंजीनियरिंग डिजाइन में 9.7, इंजीनियरिंग और विनिर्माण में 9.2 प्रतिशत, खुदरा में 9.6 और लाइफ साइंस में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।
नौकरी छोड़ने की दर घटकर 17.1 फीसदी
रिपोर्ट के मुताबिक, नौकरी छोड़ने की दर धीरे-धीरे कम होकर 2025 में 17.1 प्रतिशत हो गई है। 2024 में 17.7 और 2023 में 18.7 प्रतिशत थी। इसका मतलब कंपनियां कर्मचारियों को बनाए रखने और भविष्य के लिए एक मजबूत वर्कफोर्स बनाने के लिए क्षमता को बढ़ाने व डेवलपमेंट प्रोग्राम में निवेश करने में सक्षम हो रही हैं। जो कंपनियां अपनी पुरस्कार रणनीतियों को इन बदलावों के साथ जोड़ कर चलेंगी, वे शीर्ष प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में होंगी।

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह