IT कंपनियों के शेयर बने बाजार के हीरो, सेंसेक्स 400 अंक तक उछला
व्यापार: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को एक बार फिर तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। इसकी प्रमुख वजह आईटी शेयरों में खरीदारी बढ़ना और विदेशी निवेशकों की तरफ से ताजा निवेश रहा है। 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स 254.02 अंकों की बढ़त के साथ 82,180.77 पर पहुंच गया। उधर एनएसई- निफ्टी 70.25 अंक चढ़कर 25,178.55 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और मारुति के शेयर हरे निशान पर रहे। वहीं पावर ग्रिड, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट देखी गई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) में मंगलवार को 1,440.66 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “बाजार में जारी हल्की तेजी को संस्थागत निवेश का समर्थन मिल रहा है। एफआईआई की खरीदारी सकारात्मक संकेत है, लेकिन यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि यह रुझान लंबे समय तक जारी रहेगा।”
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई ऊंचाई पर था, जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत बढ़कर 65.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बता दें कि मंगलवार को सेंसेक्स 136.63 अंक (0.17%) बढ़कर 81,926.75 पर बंद हुआ था। निफ्टी 30.65 अंक (0.12%) बढ़कर 25,108.30 पर बंद हुआ।

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह