ED की नजर में आए दुलकर सलमान, फर्जी कार रजिस्ट्रेशन केस में हुआ नया खुलासा
मुंबई: इन दिनों साउथ एक्टर दुलकर सलमान फिल्मों की बजाय फर्जी पंजीकरण कार मामले को लेकर खबरों में है। सलमान के पास कुछ लग्जरी कार थीं। कस्टम विभाग ने इन कारों को जब्त किया क्योंकि यह तस्करी के जरिए भूटान से भारत आईं। इस मामले में दुलकर सलमान हर दिन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में ईडी के कोच्चि क्षेत्रीय कार्यालय के एक अधिकारी ने इसी मामले को लेकर एक नई जानकारी साझा की है।
17 स्थानों पर तलाशी अभियान जारी
एएनआई की खबर के अनुसार ईडी अधिकारी का कहना है कि लग्जरी वाहनों की तस्करी और अनधिकृत विदेशी मुद्रा लेन-देन को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में केरल और तमिलनाडु में 17 स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है। यह अभियान विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत चलाया जा रहा है। इस तलाशी अभियान में कई दक्षिण भारतीय कलाकारों के नाम शामिल हैं, जिनमें से दुलकर सलमान भी एक हैं।
दुलकर सलमान के घर पर तलाशी ली गई
ईडी के तलाशी अभियान में पृथ्वीराज, दुलकर सलमान और अमित चकलाकल जैसे फिल्मी सितारों के घर और ऑफिस पर तलाशी की गई। साथ ही एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझीकोड, मलप्पुरम, कोट्टायम और कोयंबटूर में कुछ वाहन मालिकों, ऑटो वर्कशॉप और व्यापारियों सहित 17 परिसरों की तलाशी ली गई। यह तलाशी उन सूचनाओं पर आधारित थीं जिनसे पता चला कि एक गिरोह भारत-भूटान और भारत-नेपाल मार्गों के जरिए से लैंड क्रूजर, डिफेंडर जैसी कई लग्जरी कारों के अवैध आयात और पंजीकरण में लिप्त है।
फर्जी दस्तावेज बनाकर फिल्मों सितारों की बेचीं कार
शुरुआती जांच से पता चला है कि कोयंबटूर स्थित एक नेटवर्क जाली दस्तावेजाें और अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में फर्जी आरटीओ पंजीकरणों का इस्तेमाल कर रहा था। बाद में यह नेटवर्क फिल्मी हस्तियों के अलावा अमीर लोगों को कम कीमत पर तस्करी वाले वाहन बेच देता था।

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह