तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, पन्ना में विसर्जन जुलूस में 25 लोग कुचले गए, मची भगदड़ और अफरा-तफरी
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो ने विसर्जन जुलूस में घुस गई। जिससे 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 लोगों की मौत हो गई है। घायलों में 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल, पन्ना जिले के ग्राम खमरिया में ग्रामीण गुरुवार शाम के समय दुर्गा मां की प्रतिमा लेकर तालाब की ओर विसर्जन के लिए जा रहे थे। लगभग सात बजे जैसे ही जुलूस खमरिया मोड़ पर पहुंचा, पवई की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले सड़क पर चल रहे बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सीधे भीड़ में घुस गई। अचानक बोलेरो के आने से लोग संभल ही नहीं पाए और मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद पास के ग्रामीणों ने घायलों को पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को कटनी रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों को पन्ना जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि कई घायल अब भी जीवन-मृत्यु से जूझ रहे हैं
प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही पन्ना एसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पवई विधायक प्रहलाद लोधी भी रात में पवई अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए कटनी व पन्ना जिला प्रशासन से समन्वय कर विशेष इंतजाम कराने की बात कही।
बोलेरो ड्राइवर को लोगों ने दबोचा
वहीं दूसरी ओर बोलेरो चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा लापरवाही से हुआ या चालक नशे की हालत में था। बता दें कि खंडवा में गुरुवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई।

आयरलैंड दौरे से पहले कप्तानी में बदलाव के संकेत, तीन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर
शैक्षणिक बदलाव: ईसी ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया
तिरुमला मंदिर में दिखीं जान्हवी कपूर, फैंस संग बातचीत ने जीता दिल
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे और लग गई भीषण आग: लखनादौन विधायक बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
ललित मोदी की बायोपिक पर बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह के नाम पर दिया जवाब
कामाख्या मंदिर में साल में तीन दिन क्यों होता है विराम, जानें धार्मिक कारण
खेतों में आई खुशहाली मंडियों में बनी आफत: गेहूं के दामों में भारी गिरावट से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
फडणवीस की गारंटी का असर? अब्दुल सत्तार ने वापस ली नाराजगी
कांग्रेस ने कर्नाटक में किया बड़ा फेरबदल, बीके हरिप्रसाद बने नए नेता
ट्रंप का बड़ा निर्णय: टॉड ब्लैंच को अटॉर्नी जनरल बनाएंगे