अरबाज़ खान पर लगाए थे आरोप, अब खुद ड्रग्स केस में फंसा ये एक्टर
मुंबई: विशाल ब्रह्मा एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने कई चर्चित कलाकारों के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इनमें टाइगर श्रॉफ से लेकर अनन्या पांडे तक के नाम शामिल हैं। हाल ही में एक खबर आई कि एक्टर विशाल 40 करोड़ के ड्रग्स तस्करी मामले में फंस गए हैं। आइए जानते हैं विशाल ब्रह्मा की फिल्मों और उनके इस मामले के बारे में।
किस केस में फंसे विशाल ब्रह्मा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता विशाल ब्रह्मा को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने चेन्नई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि अभिनेता को 40 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ मंगलवार को उन्हें पकड़ा गया है।
कौन हैं विशाल ब्रह्मा?
विशाल ब्रह्मा मूल रूप से असम के रहने वाले हैं। उन्हें साल 2019 में रिलीज हुई करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में देखा गया था। इस फिल्म में विशाल ने सम्राट नाम के किरदार की भूमिका अदा की थी, जिसमें वो एक कॉलेज के छात्र के रूप में दिखे थे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
अरबाज खान पर लगा चुके हैं आरोप
विशाल ब्रम्हा ‘स्टूडेंड ऑफ द ईयर 2’ के अलावा ‘बिहू अटैक’ फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। विशाल ने अभिनेता-निर्माता अरबाज खान पर आरोप लगाए थे, जो 'बिहू अटैक' में शामिल थे। उन्होंने अरबाज पर उनकी फीस ना देने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि वह अपने खर्चे पर पूरे एक महीने तक सेट पर रहे और दो महीने तक प्रोडक्शन टीम से फीस को लेकर जवाब का इंतजार करते रहे। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अरबाज खान पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया था, लेकिन उन्होंने उनके जरिए अपनी बात कही थी। बाद में मेकर्स की टीम ने इस मामले को सुलझा लिया था।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा