भोपाल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ संजय गुप्ता पर मरीज का गंभीर आरोप, कहा इलाज में लापरवाही और अपमानजनक व्यवहार
भोपाल। राजधानी में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ संजय गुप्ता, (MBBS, MS Ortho) के खिलाफ मरीज के परिजनों ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में न केवल इलाज को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया गया है बल्कि डॉक्टर के कथित अपमानजनक व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता नवनीत लाड़के ने स्वास्थ्य विभाग को लिखे पत्र में कहा है कि उन्होंने अपने 62 वर्षीय फूफा जी की चोट का उपचार डॉ संजय गुप्ता, से कराया। शुरुआत में प्लास्टर् या ऑपरेशन का विकल्प दिया गया। आवेदक ने प्लास्टर का विकल्प चुना। प्लास्टर की अवधि पूर्ण होने के बाद से जब परिजन दोबारा हाथ की सूजन को लेकर डॉक्टर से मिले तो उन्होंने बेहद कठोर और असंवेदनशील भाषा का प्रयोग किया। मरीज पक्ष का आरोप है कि डॉक्टर ने खुलेआम अपमानजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये न तो चोट की गंभीरता पर संज्ञान लिया बल्कि उलट अदतमीजी भरे लहेजे में मरीज और परिजनों को अपमानित कर, अपनी चिकित्सा पेशे की शपथ का घोर उल्लघंन किया। कभी ठीक नहीं होगा, जैसा है वैसा ही रहना पड़ेगा, जो करना है कर लो। इस तरह की टिप्पणी ने मरीज और परिजनों को मानसिक रूप से तोड़ दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चिकित्सक का ऐसा रवैया न केवल मरीज की उम्मीद तोड़ता है बल्कि चिकित्सा पेशे की शपथ के भी विपरीत है। परिजनों का कहना है कि इससे वे गहरे मानसिक आघात से गुज़रे हैं। शिकायत में स्वास्थ्य विभाग से मांग की गई है कि मामले की गहन जांच कर डॉ संजय गुप्ता, के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज को इस तरह की तकलीफ़ और अपमान का सामना न करना पड़े। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर शिकायत पर क्या रुख अपनाता है।

बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग