फैंस का क्रेज़: रणबीर-विक्की की जोड़ी को देख लोग बोले– सलमान-आमिर वाली फील आ गई!
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और विक्की कौशल हाल ही में म्यूजिकल 'मेरा देश पहले' के प्रीमियर में स्पॉट हुए। दोनों सितारे ब्लैक कलर की क्लासी आउटफिट्स में ट्विनिंग करते नजर आए और दोनों के बीच की दोस्ती ने लोगों का ध्यान खींचा।
ब्लैक में ट्विनिंग करते नजर आए दोनों
प्रीमियर के दौरान रणबीर और विक्की ने कैमरे को एक साथ पोज दिए। फॉर्मल ब्लैक सूट में दोनों ने साथ में कई पिक्चर्स क्लिक कराए। इस दौरान दोनों का फ्रेंडली अंदाज और मजाक-मस्ती भी खूब देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें दोनों जल्द गी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं। रणबीर-विक्की को एक साथ देखकर फैंस ने कई कमेटंस किए। एक यूजर ने लिखा- दोनों को अंदाज अपना-अपना 2 में कास्ट करो। वहीं एक और यूजर ने लिखा- दोनों में बहुत याराना लगता है।
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की कहानी
फिल्म युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गहरी प्रेमकहानी पेश करेगी। कहानी में दो आर्मी ऑफिसर्स के बीच का संघर्ष दिखाया जाएगा, जो एक लव ट्राइंगल का हिस्सा बनते हैं। फिल्म में रणबीर और विक्की आमने-सामने होंगे, जहां उनके बीच कई तीखे टकराव और इमोशनल ड्रामे देखने को मिलेंगे। आलिया के अलावा दीपिका पादुकोण भी इसमें अहम किरदार निभा रही हैं। माना जा रहा है कि उनकी मौजूदगी फिल्म को और भी प्रभावशाली बनाएगी।
संजय लीला भंसाली का बयान
फिल्म को लेकर यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि यह किसी पुराने क्लासिक की रीमेक है। लेकिन भंसाली ने साफ कर दिया कि यह पूरी तरह से नई कहानी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- 'आप कभी शोले या मदर इंडिया को दोबारा नहीं बना सकते, तो फिर संगम क्यों?' उनके इस बयान से साफ हो गया कि ‘लव एंड वॉर’ दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव लेकर आएगी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव