असम के सीएम ने दिलाया भरोसा, जुबीन की मौत की जांच होगी पूरी पारदर्शिता से
मुंबई: सिंगर जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट सिंगापुर हाइकमिशन द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भेजा गया है। डेथ सर्टिफिकेट में सिंगर की मौत का कारण भी स्पष्ट लिखा है। इस डेथ सर्टिफिकेट को पाने के बाद भी असम के सीएम ने जुबीन की मौत के मामले में जांच का आश्वासन परिवार को दिया है।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- हम डॉक्यूमेंट सीआईडी को भेजेंगे
एएनआई के अनुसार मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ’ सिंगापुर हाइकमिशन ने जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट भेजा है, उसमें मौत का कारण डूबना बताया गया है लेकिन यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग है और डेथ सर्टिफिकेट अलग है। हम डॉक्यूमेंट सीआईडी को भेजेंगे। असम सरकार के मुख्य सचिव जल्द से जल्द रिपोर्ट हासिल करने के लिए सिंगापुर के राजदूत से संपर्क कर रहे हैं।’
कैसा हुआ था सिंगर जुबीन का निधन
सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में हुआ। सिंगर जुबीन, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। उनके निधन के बाद महोत्सव के आयोजकों ने एक बयान जारी कर कहा कि स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाने से पहले सीपीआर दिया गया। जुबीन को बचाने का हर प्रयास किया गया। बाद में उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया। रविवार सुबह गायक का पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंचा।

राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर