SBI में हाई प्रोफाइल चोरी, पुलिस को अंदरूनी साजिश का अंदेशा
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार रात स्टेट बैंक की शाखा में एक करोड़ से ज्यादा की चोरी हो गई। अज्ञात बदमाश बैंक में रखा करोड़ों का सोना और लाखों का कैश लेकर फरार हो गए, सुबह जब बैंक कर्मी पहुंचे तो उन्हें चोरी के बार में पता चला। इसके बाद बैंक के कर्मचारियों ने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा देखा तो चोर भागते हुए नजर आए, वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों का पता लगाने मे जुटी हुई है।
साइबर टीम के साथ पुलिस जांच में जुटी
पूरा मामला पॉश कॉलोनी महानंदा नगर में स्थित एसबीआई की शाखा का है। यहां मंगलवार सुबह कर्मचारी और गार्ड पहुंचे तो चोरी बैंक में चोरी के बारे में पता चला। जानकारी लगते ही बैंक मैनेजर के साथ माधव नगर और नानाखेड़ा थाना पुलिस की टीम पहुंच गई। वारदात बड़ी होने पर एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और साइबर के साथ क्राइम टीम को बदमाशों का सुराग तलाशने के निर्देश जारी किए। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया तो बैंक के सामने लगे कैमरे में दो बदमाश दिखाई दिए।
2 दिन पहले बैंक में लगी थी आग
बताया जा रहा है कि एसबीआई बैंक में कुछ दिन पहले आगजनी हुई थी। जिसके चलते बैंक में लगे कैमरे बंद पड़े थे. जिसका बदमाशों ने फायदा उठाया और ताले खोलकर वारदात को अंजाम दिया, इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया की बैंक से जुड़ा कोई व्यक्ति ही वारदात में शामिल है, बदमाश एक करोड़ से ज्यादा का सोना और 8 लाख कैश लेकर फरार हो गए।

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश