सपा नेता गुलशन यादव पर दर्ज हैं 53 मुकदमे, पुलिस ने इनाम बढ़ाकर किया एक लाख
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता माने जाने वाले गुलशन यादव की अब मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कुल 53 मुकदमे दर्ज हैं। इतने गंभीर आरोप होने के बाद भी उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हे तलाशने में कामयाब नहीं हो पा रही है। इसके लिए इनाम बढ़ाकर एक लाख किया गया है। पहले ये इनाम 50,000 था, जिसे अब प्रयागराज जोन के एडीजी संजीव गुप्ता ने दोगुना कर दिया है।
प्रतापगढ़ पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई हैं और लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। एएसपी संजय राय ने कहा कि गुलशन की तलाश दिन-रात चल रही है और जनता से भी सहयोग मांगा गया है। गुलशन यादव की अवैध संपत्तियों पर भी पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। अब तक उनकी करीब 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है, जिसमें लखनऊ और प्रतापगढ़ में बने मकान और प्लॉट शामिल हैं। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत, कुल 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया गया है। एएसपी संजय राय ने कहा कि प्रतापगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। गुलशन यादव की गिरफ्तारी और उनकी संपत्तियों की कुर्की के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अब गुलशन यादव के 1998 से अब तक दर्ज सभी केसों की गहराई से जांच कर रही है, जिनमें से ज्यादातर केस प्रतापगढ़ और प्रयागराज में दर्ज हैं।
अब अखिलेश यादव के करीबी हैं गुलशन
गुलशन यादव कभी राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) के करीबी माने जाते थे। 2022 विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुंडा सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हैं और अखिलेश यादव के करीबी भी माने जाते हैं।

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश