किस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर फिदा हुए थे अमाल मलिक? शो में किया बड़ा खुलासा
मुंबई: बिग बॉस का 19वां सीजन शुरुआत से ही फैंस को अपनी ओर खींचने का काम कर रहा है। शो में जहां एक और कंटेस्टेंट के बीच में नोंक-झोंक देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ प्रतियोगी अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से सुना रहे हैं। अब हाल ही के एपिसोड में गायक अमाल मलिक ने बिग बॉस के घर में अपने एक पुराने किस्से को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि स्कूल टाइम में वो एक एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे। जो उन्हीं के स्कूल में पढ़ती थी। जानिए कौन है वो।
किसपर फिदा हुए अमाल मलिक?
आपको बताते चलें कि वो एक्ट्रेस कोई और नहीं श्रद्धा कपूर थीं, जो सिंगर अमाल मलिक के स्कूल में ही पढ़ती थीं और उनकी सीनियर थीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस अपनी सादगी और दयालु स्वभाव से उन्हें बहुत आकर्षित करती थी। गायक ने अभिनेत्री के बारे में कहा, ‘स्कूल में भी वो डेंचर पहनकर आती थीं, मेरी सीनियर थीं और मेरी स्कूल की क्रश थीं। वो इंसान भी बहुत स्वीटहार्ट थीं।’ अमाल मलिक ने आगे बताते हुए बोले, ‘पूरे इंटरनेट पर सबसे असली फॉलोइंग उस लड़की की है, बिना कुछ किए।’
बिग बॉस 19 शो के बारे में
सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। बिग बॉस का यह शो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रहा है और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

गंभीर की पसंद बने संजू सैमसन, कप्तानी की रेस में अय्यर और तिलक पीछे
आयरलैंड दौरे से पहले कप्तानी में बदलाव के संकेत, तीन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर
शैक्षणिक बदलाव: ईसी ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया
तिरुमला मंदिर में दिखीं जान्हवी कपूर, फैंस संग बातचीत ने जीता दिल
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे और लग गई भीषण आग: लखनादौन विधायक बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
ललित मोदी की बायोपिक पर बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह के नाम पर दिया जवाब
कामाख्या मंदिर में साल में तीन दिन क्यों होता है विराम, जानें धार्मिक कारण
खेतों में आई खुशहाली मंडियों में बनी आफत: गेहूं के दामों में भारी गिरावट से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
फडणवीस की गारंटी का असर? अब्दुल सत्तार ने वापस ली नाराजगी
कांग्रेस ने कर्नाटक में किया बड़ा फेरबदल, बीके हरिप्रसाद बने नए नेता