मेयर ने किया साफ- इंदौर की पहचान बनी सराफा चौपाटी को नहीं किया जाएगा बंद, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर होगा जोर
इंदौर। इंदौर को स्वाद की राजधानी का दर्जा दिलाने वाली सराफा चौपाटी को लेकर सोना-चांदी बेचने वाले कारोबारी विरोध में है। इसे लेकर नगर निगम में मेयर ने बैठक ली थी। जिसमें चौपाटी के दुकानदार और सराफा कारोबारी शामिल हुए। मेयर ने बैठक में कहा कि निगम यह फैसला ले चुका है कि सराफा चौपाटी नहीं हटेगी। यह इंदौर की पहचान है, लेकिन चौपाटी में सुरक्षा और लगने के समय का ध्यान रखा जाएगा।
बैठक में सराफा व्यापारियों ने कहा कि पहले चौपाटी में परंपरागत व्यंजनों की दुकानें लगती थी। दुकानदार अपने घरों से व्यंजन बनाकर लाते थे, लेकिन अब वहां पर व्यंजन बनाए जाते है। इससे आग लगने का खतरा बना रहता है। दुकानों में लाखों रुपये के जेवर रखे रहते है। इसके अलावा चौपाटी लगाने के लिए दुकानदार जल्दी आ जाते है, जबकि अब सोने-चांदी खरीदने के लिए ग्राहक रात में भी आते है।
इस कारण चौपाटी के कारण हमारा धंधा प्रभावित हो रहा है। हम चाहते है कि चौपाटी को सराफा के बजाए कही और शिफ्ट किया जाए। मेयर भार्गव ने कहा कि सराफा चौपाटी विश्व प्रसिद्ध है। वह इंदौर की पहचान है। वह परंपरागत व्यंजनों के साथ सुरक्षित तरह से लगे। हम यह चाहते हैै। सराफा चौपाटी हटा नहीं सकते। चौपाटी लगने का समय क्या होगा, उसे नियमित करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह बात एक दम स्पष्ट है कि सराफा इंदौर की धरोहर है। इंदौर को स्वाद की राजधानी बनने में सराफा की बड़ी भूमिका है। यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए चौपाटी का संचालन होगा। उसका समय तय होगा। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि सराफा कारोबारियों का भी नुकसान न हो। हमने सराफा चौपाटी के संचालन के लिए एक कमेटी भी गठित की थी। उसकी रिपोर्ट में भी सुरक्षा पर जोर दिया गया।

भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित
समर्थ सिंह अस्पताल पहुंचा, ट्विशा केस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
बंगाल में सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई, NIA ने 9 ठिकानों पर मारा छापा