ममता चाइल्ड फैक्ट्री होगी ओटीटी पर रिलीज़
एड फिल्ममेकर मोहसिन खान अपनी पहली हिंदी फिल्म ममता चाइल्ड फैक्ट्री से निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं। यह फिल्म सितंबर 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। खास बात यह है कि मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्रथमेश परब, जिन्हें दर्शकों ने दृश्यम और वेब सीरीज़ ताज़ा खबर में देखा है, इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में बतौर मुख्य अभिनेता कदम रख रहे हैं। फिल्म का निर्माण लूसिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता डेविड नाडार ने किया है, जबकि कहानी रामचंद्र खटमोड़े ने लिखी है। फिल्म छोटे शहर की पृष्ठभूमि में सरोगेसी जैसे संवेदनशील विषय को हास्य और भावनात्मक अंदाज़ में प्रस्तुत करती है। इसमें मेडिकल साइंस और छोटे कस्बों की संकीर्ण मानसिकता के बीच के टकराव को दर्शाया गया है। यही विरोधाभास फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा दोनों पैदा करता है। निर्देशक मोहसिन खान का कहना है “यह फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक डेब्यू नहीं बल्कि एक सच्ची और ईमानदार कहानी है। सरोगेसी को छोटे शहरों में आज भी गलत नजर से देखा जाता है। हम चाहते थे कि मनोरंजन के साथ-साथ समाज को भी इस मुद्दे पर जागरूक किया जाए।”फिल्म में प्रथमेश परब के अलावा अंकिता लांडे, पृथ्वी प्रताप और गणेश यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह
मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से बीजापुर में जल संरक्षण को मिली नई ताकत
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री अवार्डी गुंदेचा और डॉ. व्यास
श्रद्धालुओं को झटका! अमरनाथ यात्रा में नहीं मिलेगी हेलीकॉप्टर सुविधा
रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी मुहिम, भोपाल मंडल में कार्रवाई का आंकड़ा 346 पहुंचा
ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य