वन्यजीव अपराध जांच एवं अभियोजन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला
रायपुर : वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और कार्रवाई में तेजी लाने के लिए बलौदाबाजार वनमण्डल कार्यालय में दो दिवसीय ‘वन्यजीव अपराध जांच एवं अभियोजन पर प्रशिक्षण कार्यशाला’ शुरू हुई। यह कार्यशाला 19 से 20 अगस्त तक वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, भोपाल के सहयोग से आयोजित की जा रही है। यह प्रशिक्षण वन्यजीव अपराधों की जांच और अभियोजन को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
पहले दिन के प्रशिक्षण का शुभारंभ वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने किया। इसमें उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन, बारनवापारा अभ्यारण्य के उप वन संरक्षक क्रिशानू चंद्राकर, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो भोपाल से डॉ. के.के. शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता यश कुमार सोनी, जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ से डॉ. निधि राजपूत और मध्यप्रदेश पुलिस से अफ़ज़ल खान जैसे विशेषज्ञ शामिल हुए।
प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, दंडनीय अपराधों की श्रेणियां, अनुसूचित प्राणियों का महत्व, अपराध जांच की प्रक्रिया और न्यायालय में साक्ष्यों की वैधानिकता पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने केस स्टडी और वास्तविक उदाहरणों के जरिए विषय को और अधिक सरल व प्रभावी बनाया।
कार्यशाला में डॉ. निधि राजपूत ने अपराध स्थल प्रबंधन और साक्ष्य संरक्षण पर विशेष जानकारी दी। वहीं वरुण जैन ने बताया कि समय पर कार्रवाई और टीमवर्क से वन्य अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व, बलौदाबाजार वनमण्डल और पुलिस विभाग के लगभग 70 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

सूर्यकुमार यादव के पक्ष में उतरे पूर्व चयनकर्ता, बदलाव के खिलाफ दी चेतावनी
पहले दिन ही मैच में आया बड़ा मोड़, 16 विकेट गिरे; ब्रूक ने खेली अहम पारी
पशु अधिकारों पर भिड़े मेक्सिको और ब्राजील, आवारा कुत्ते बने विवाद का कारण
वैश्विक स्तर पर फिर बढ़ी सोने की मांग: अप्रैल में सुरक्षित निवेश के लिए खरीदे गए 17 टन गोल्ड, आरबीआई ने नहीं बढ़ाई हिस्सेदारी
दिग्विजय सिंह का केंद्र को संदेश: परीक्षा लीक मामलों में पारदर्शिता के लिए श्वेत पत्र जारी करें
उत्तर कोरिया में बढ़ी हलचल, किम जोंग उन ने न्यूक्लियर प्रोग्राम तेज करने को कहा
T20 विश्व कप 2007: सीनियर खिलाड़ियों को लेकर ललित मोदी का चौंकाने वाला खुलासा
ग्लोबल टैलेंट की रेस में भारत नंबर वन: अमेरिका के 59% अरबों डॉलर के स्टार्टअप्स प्रवासियों के भरोसे, भारतीय प्रवासियों ने बनाया रिकॉर्ड
T20 टीम में नई शुरुआत की तैयारी, वैभव को मिल सकता है बड़ा मौका
'जन नायकन' लीक कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जांच में आया नया मोड़