ग्राहकों पर बढ़ा बोझ, एचडीएफसी बैंक में अब 25 हजार रखना अनिवार्य
व्यापार : आईसीआईसीआई बैंक के बाद अब एचडीएफसी बैंक ने भी बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की सीमा बढ़ा दी है। यह नियम एक अगस्त, 2025 के बाद खाता खुलवाने वाले सभी ग्राहकों पर लागू होगा। इसके तहत, अब नया बचत खाता खोलने पर ग्राहक को मासिक न्यूनतम बैलेंस 25,000 रुपये बनाए रखना होगा। खाते में रकम इससे कम होने पर जुर्माना लगेगा। पहले न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 रुपये थी।
यह नया नियम सभी बड़े मेट्रो और अर्बन शहरों में लागू किया गया है। हालांकि, पुराने खातों पर इसका असर नहीं होगा। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी थी। विरोध के बाद बैंक ने सीमा घटाकर अब 15,000 रुपये कर दी है।
एसबीआई : 25,000 रुपये से अधिक के आईएमपीएस लेनदेन पर लगेगा शुल्क
एसबीआई ने तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के जरिये 25,000 रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन भेजने पर शुल्क लगाने का फैसला किया है। यह बदलाव 15 अगस्त से प्रभावी होगा। अब 25,000 से एक लाख रुपये भेजने पर दो रुपये, एक से दो लाख पर छह रुपये और दो से पांच लाख भेजने पर 10 रुपये शुल्क (जीएसटी अतिरिक्त) लगेगा।

राशिफल 06 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं
राज्य के 7 जिलों में लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए एकीकृत आजीविका कार्यक्रम
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलीं पर्वतारोही अंजना यादव
पर्यावरण दिवस पर मार्कफेड में वृक्षारोपण
‘खेत बचाओ अभियान‘ के तहत एनआईबीएसएम द्वारा हरी खाद तकनीक का सजीव प्रदर्शन
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की
हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवानिवृत्ति के बाद आराम नहीं, बल्कि खेती में नई पहचान बनाने का सपना’