ITI प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू, अभ्यर्थी बदल सकेंगे प्राथमिकता क्रम
रायपुर: 12 अगस्त 2025/राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश (ITI Admission Online) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से शुरू होंगे, जो 16 अगस्त 2025 की रात 11.59 बजे तक लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर से कर सकते हैं संपर्क
सहायक संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्था या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की समय-सीमा से पहले अभ्यर्थी अपने फॉर्म में सुधार या संस्था/व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में बदलाव कर सकते हैं।
सहायक संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थी, जो अगले चरण में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर संस्था/व्यवसाय का प्राथमिकता क्रम फिर से चुनना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की ओर से ऐसा नहीं करने पर वे अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे।

पुलिस को देखकर भागते थे पारधी, अब उनके बच्चे बैठ रहे एसपी के साथ
1987 से शुरू हुआ सफर आज भी जारी, पीएम मोदी ने सुनाई राजनीतिक यात्रा की कहानी
पुणे में सिलिंडर फटा, आग भड़की, 1 की जान गई, 2 घायल
खाने की ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, गैस और अपच से हो सकते हैं परेशान
दिल, दिमाग और किडनी पर असर, हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों है खामोश खतरा?
नर्मदा पाइपलाइन फटने से जल संकट, Indore की 50 टंकियों पर असर
टीम इंडिया की सबसे बड़ी दुविधा, पंत और जुरेल में किसे मिलेगा मौका?
उज्जैन में ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, शिप्रा एक्सप्रेस से मिली खेप
सद्बुद्धि हवन के माध्यम से एनएसयूआई ने किया नाम बदलने का विरोध
पीएम मोदी ने सूरत में किया औद्योगिक परिसर का निरीक्षण, हजीरा में L&T यूनिट शामिल