पाकिस्तान पंजाब प्रांत में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 166 की मौत
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बारिश के कारण हुई मौतों की संख्या 166 हो गई है। सियालकोट और झेलम में दो और लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़ा है। इस दौरान प्रांत के कई शहरों में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है।
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सियालकोट में सबसे ज्यादा 78 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद लाहौर में 43.4, गुजरांवाला में 36.8, चकवाल 23 मिमी, अटक 13.6, मंगला 12.2, गुजरात 10.6, नारोवाल, रावलकोट 4, इस्लामाबाद एयरपोर्ट 3.9 मिमी और मंडी बहाउद्दीन 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
प्रांतीय अधिकारियों ने 8 अगस्त के आंकड़ों के आधार पर बताया कि इस मानसून सीजन में 164 लोगों की मौत हुई है और 82 लोग घायल हुए। इसके अलावा पंजाब में 121 पशुधन मारे गए हैं और 216 घर नष्ट हो गए हैं। मॉडल टाउन, कोट लखपत, पेको रोड, टाउनशिप, ग्रीन टाउन, फैक्ट्री एरिया, मुस्लिम टाउन और गार्डन टाउन सहित कई इलाकों में जल जमाव की सूचना है। निश्तार पार्क स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बाढ़ के कारण ‘इंडिपेंडेंस फैमिली फन रेस’ को रद्द कर दिया गया है साथ ही बारिश के कारण लाहौर में 120 से अधिक फीडर ट्रिप होने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने कई नदियों में निम्न-स्तरीय बाढ़ की चेतावनी जारी की है। वहीं सिंधु नदी पर चश्मा बैराज में निम्न-स्तर की बाढ़ की सूचना मिली है, लेकिन तरबेला, कालाबाग, तौनसा, गुड्डू, सक्खर और कोटरी बैराज में जल प्रवाह सामान्य है। रावी नदी के बसंतर नाले में मामूली बाढ़ है, लेकिन मुख्य धारा अप्रभावित है। कोह-ए-सुलेमान रेंज और डेरा गाजी खान डिवीजन में पहाड़ी नालों से बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। नदियों, नहरों और जलधाराओं के किनारे तैराकी और स्नान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है और धारा 144 लागू कर दी गई है और निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कांग्रेस की सूची: सात उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में नामांकित
शिक्षा के नाम पर अवैध मदरसे का खेल: मंदसौर में बिना अनुमति संचालित संस्थान पर प्रशासन सख्त, केस दर्ज करने के निर्देश
गौरीघाट पर साध्वी हर्षा रिछारिया की कठिन साधना: 11 दिनों के एकांतवास पर बैठीं स्वामी हर्षानंद गिरि, विरोधियों को शांत करने के लिए खोज रहीं शांति
स्मार्ट सिटी ग्वालियर का मास्टर प्लान: मानपुर पहाड़ी पर सौर ऊर्जा से जगमगाएगा शहर, बिजली बिल में सालाना होगी 1 करोड़ से ज्यादा की कटौती
विभागों के आवंटन का ऐलान, वित्त विभाग CM शिवकुमार के पास
सड़क पर बिखरी चीख-पुकार: रायसेन में तेज रफ्तार दो बसें आपस में टकराईं, चार यात्रियों ने गंवाई जान, कई गंभीर रूप से जख्मी
मंत्रालयों के आबंटन पर कर्नाटक में नया सियासी बवंडर: नाराज मंत्रियों की फेहरिस्त लंबी, डीके शिवकुमार की कैबिनेट में असंतोष के सुर
खिड़कियों के कांच टूटे, सहमे रहे मुसाफिर: बड़वानी में बस पर पथराव की सनसनीखेज वारदात, आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल
MLC चुनाव में उद्धव-शिंदे शिवसेना का मतभेद, कार्यकर्ताओं ने बताया विचारधारा एक
अन्नामलाई ने राजनीति में नया मोड़ लिया, नई पार्टी और आंदोलन का एलान