जैकी श्रॉफ का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल, बोले – 'हर वक़्त काम नहीं भाई!'
मुंबई : जब-तब सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ के वायरल वीडियो नजर आते हैं। जैकी श्रॉफ का बिंदास अंदाज और बातें यूजर्स को भी खूब पसंद आती है। हाल ही में एक वीडियो उनका वायरल हुआ, जिसमें वह बिंदास अंदाज में ही पैपराजी को सलाह देते नजर आए।
पैपराजी को जैकी श्रॉफ ने दी ये सलाह
पैपराजी जब जैकी श्रॉफ की तस्वीरें लेने पहुंचे तो वह ड्राय फ्रूट्स खा रहे थे। हाथ में एक छोटा सा पौधा भी नजर आया। पैपराजी को देख जैकी श्रॉफ ने सभी को ड्राय फ्रूट्स शेयर किए। साथ ही कहा, ‘दबा के खा और चबा के खा।’ इस बात पर पैपराजी ने भी हामी भरी। अक्सर ही जैकी श्रॉफ लोगों को पौधे लगाने की सलाह भी देते रहते हैं। वह हमेशा एक पौधा अपने साथ लेकर घूमते हैं।
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर ने भी जैकी श्रॉफ की इस वायरल वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर लिखता है, ‘यह सच में जमीन से जुड़े हुए हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जैकी दादा की नई रेसिपी का इंतजार है।’ बताते चलें कि कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ की बताई गई कुछ रेसिपी खूब वायरल हुईं। कुछ यूजर्स ने जैकी श्रॉफ के लिए खूब सारे हार्ट इमोजी शेयर किए।
इन फिल्मों में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में नजर आए। अगले साल वह दो फिल्में कर रहे हैं। एक कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा…’ और एक कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ कर रहे हैं।

रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी मुहिम, भोपाल मंडल में कार्रवाई का आंकड़ा 346 पहुंचा
ईरान में एकता का आह्वान, खामेनेई ने विदेशी साजिशों के खिलाफ चेताया
भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गृह मंत्री की नजर, कल त्रिपुरा जाएंगे
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए नई चुनौती, अमरिंदर सिंह का फैसला रहस्य
आपदा के बाद राहत: मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया सुहाना
अमेरिका की मेडिकल व्यवस्था पर संकट, विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं देश
शशि थरूर का संदेश: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से नहीं बनता लोकतंत्र, बैलट बॉक्स में डालें वोट
दिल्ली में ऐतिहासिक घोषणा, सीएम मोहन ने कहा – जनजातीय समाज पर UCC लागू नहीं होगा
छत्तीसगढ़ के होनहारों को मिलेगा सम्मान और इनाम, सीएम साय करेंगे सम्मानित